फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lathi charge: people of Gurjar community Meerut including SP leader Atul Pradhan marched on Jantar Mantar

Meerut: लाठीचार्ज पर उबाल, सपा नेता अतुल प्रधान समेत गुर्जर समाज के लोगों ने जंतर मंतर पर किया कूच

Sun, 08 Oct 2023 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Oct 2023 01:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुर्जर समाज के लोगों पर लाठीचार्ज की मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी उबाल है। इस मामले में आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन है, जिसमें पश्चिमी यूपी के जिलों से भी गुर्जर समाज के लोगों और समर्थकों ने दिल्ली कूच किया। इसके अलावा 12 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन की भी तैयारी है।

विज्ञापन
lathi charge: people of Gurjar community Meerut including SP leader Atul Pradhan marched on Jantar Mantar
सपा नेता अतुल प्रधान के साथ गुजरते समर्थक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्वालियर में गुर्जर समाज पर हुए लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सपा नेता, गुर्जर व अन्य समाज के लोग  काशी टोल से गुजरे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुर्जर समाज के लोगों पर लाठीचार्ज की मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी है। इस मामले में रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया, जिसमें मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के जिलों से दिल्ली कूच किया गया।  

विज्ञापन


गुर्जर समाज से आने वाले सरधना क्षेत्र के सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि बड़ी संख्या में गाड़ियों से दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में षडयंत्र के तहत एनएसए लगाया जा रहा है, गलत तरीके से गुर्जरों को फंसाया जा रहा है। जनता सब देख रही है, गुर्जरों का उत्पीड़न और पैसे की वसूली के जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्दन काटकर हत्या: चाय के लिए बुलाया, कमरे से आवाज आई न बेटा बाहर आया, खिड़की से झांका तो पांव तले खिसकी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 30 सितंबर को सपा समर्थकों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन भी किया था। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन और मांग पत्र एडीएम सिटी को दिया था।  25 सितंबर को ग्वालियर शहर के फूलबाग मैदान में गुर्जर समाज के 15,000 लोगों का सम्मेलन आयोजित हुआ था।

सम्मेलन समाज के लोगों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण की मांग को लेकर किया था। आरोप है कि कलक्ट्रेट पर पहले से ही तैनात जिला प्रशासन ने ज्ञापन देने आए गुर्जर समाज के लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए और लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को बुरी तरह पीटा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

गुर्जर समाज के लोगों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुर्जर समाज के लोगों की घरों में जाकर पिटाई की गई।  जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों पर रासुका सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए।

गुर्जर समाज की मांग है कि गुर्जर समाज पर अत्याचार तुरंत बंद किया जाए। ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा घटना से पूर्व और घटना के बाद दर्ज सभी मुकदमों को वापस लिया जाए और गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कारवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed