फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last chance to get 100% surcharge waiver

Meerut News: सौ प्रतिशत सरचार्ज में छूट पाने का अंतिम मौका

Mon, 30 Dec 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Last chance to get 100% surcharge waiver
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से विलंबित अधिभार में छूट के लिए शुरू की गई ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) योजना के प्रथम चरण के समाप्त होने में दो दिन शेष हैं। योजना का पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। पहले चरण में सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट पाने का बकायादारों के पास अब अंतिम मौका है। इसके बाद योजना का दूसरा चरण एक जनवरी से 15 जनवरी तक रहेगा। इसमें सरचार्ज में छूट का प्रतिशत कम हो जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से योजना 16 दिसंबर से शुरू हुई थी। इसमें पश्चिमांचल के 14 जिलों में घरेलू, वाणिज्यिक, निजी सस्थान, औद्योगिक श्रेणी के करीब 33,37,838 उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने की श्रेणी में शामिल है। विलंबित भुगतान अधिभार में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान पर प्रथम चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में छूट कमशः 75 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 55 प्रतिशत होगी। वाणिज्यिक, औद्योगिक और निजी संस्थानों के लिए यह छूट कमशः 60 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 40 प्रतिशत होगी। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने के लिए विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से करा सकते हैं। पहला चरण 31 दिसंबर तक है। दूसरा चरण एक जनवरी से 15 तक और तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक रहेगा। अभी तक इस योजना में लगभग तीन लाख के आसपास उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने उपभोक्ताओं से प्रथम चरण में अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे उन्हें सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सके। योजना की जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 व टोल फ्री नंबर 18001803002 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed