फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land acquired for Sohrabgate bus depot workshop, station awaits

Meerut News: सोहराबगेट बस डिपो की वर्कशॉप के लिए मिली जमीन, अड्डे को इंतजार

Sat, 25 Apr 2026 05:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Land acquired for Sohrabgate bus depot workshop, station awaits
- किसानों के विरोध के कारण निगम को जमीन पर नहीं मिल पाया था कब्जा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सोहराबगेट डिपो की बसों की वर्कशाॅप के लिए 4200 वर्ग मीटर जमीन मेरठ डिपो में मिल गई है। अब हापुड रोड पर लोहियानगर में प्रस्तावित अस्थायी बस अड्डे के लिए 9300 वर्गमीटर जमीन मिलने का इंतजार है। किसानों के विरोध के चलते परिवहन निगम को जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया था। अब मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने 29 अप्रैल को जमीन पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया है।
प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया है। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। बस अड्डे के निर्माण का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। सोहराबगेट से लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसें चलती हैं। मॉडल बस अड्डा निर्माण शुरू होने से पहले रोडवेज बस अड्डे की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इससे पहले बस अड्डे को हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने बिजली घर के पीछे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अस्थायी बस अड्डे के लिए मेडा से किराए पर ली गई जमीन का परिवहन निगम अगले सप्ताह कब्जा लेगा। इस पर चहारदिवारी और टीन शेड डालने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सोहराबगेट डिपो और नौचंदी ग्राउंड से भी चलाई जा सकती हैं कुछ बसें
- सोहराबगेट बस अड्डा शहर के भीतर होने के कारण यात्रियों की कमी नहीं रहती। जब बस अड्डा बिजली बंबा बाईपास पर पुलिस चौकी के सामने संचालित हो जाएगा तो यात्रियों की कमी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी भरपाई के लिए परिवहन निगम के अधिकारी यात्रियों की सुविधा के लिए सोहराबगेट अड्डे और नौचंदी मैदान से चार से पांच बसों के संचालन की अनुमति दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ डिपो की वर्कशाप में होगा बसों का रखरखाव
- सोहराबगेट डिपो की बसों का रखरखाव मेरठ डिपो की लगभग 4200 वर्ग मीटर जमीन पर वर्कशॉप बनाकर होगा। एनसीआरटीसी ने दो दिन पहले ही मेरठ डिपो की जमीन खाली कर दी है। यहां दो पेट्रोल पंप हैं। इनमें से एक पंप से सोहराबगेट डिपो की बसों को डीजल मिलेगा।


-------
वर्जन
- मेडा ने 29 अप्रैल को लोहियानगर योजना की जमीन पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया है। कब्जा मिलते ही जमीन पर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। प्रयास है कि अगले माह लोहियानगर से सोहराबगेट डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -- राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed