फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lame vicious gang used to steal bike in 35 seconds, which is uncovered

लंगड़ा गैंग के शातिर बदमाश 35 सेकेंड में चुरा लेते थे बाइक, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Mon, 26 Dec 2016 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 26 Dec 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
Lame vicious gang used to steal bike in 35 seconds, which is uncovered
लंगड़ा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बाइक चुराने वाला अंतर्राज्यीय लंगड़ा गैंग का रविवार को सदर बाजार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। 35 सेकेंड में यह गैंग बाइक चोरी कर लेता है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को पकड़कर चोरी की एक स्कूटी व 12 बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा ने रविवार को सदर बाजार थाने में प्रेसवार्ता कर दो आरोपी शैलेंद्र उर्फ शीलू पुत्र हरवीर सिंह निवासी पसौली औरंगाबाद बुलंदशहर व संदीप पुत्र लवकेश शर्मा निवासी देहरा स्याना बुलंदशहर को मीडिया से रूबरू कराया। एसपी सिटी ने बताया कि सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूसा मंडी के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी प्रशांत उर्फ छोटू पुत्र रामबीर मुखिया निवासी खाद मोहननगर स्याना बुलंदशहर फरार हो गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कैंट स्थित एक बाग से चोरी की एक स्कूटी व 12 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों का टारगेट बैंक, बाजार, होटल, मंदिर, ढाबे और अस्पताल में खड़ी बाइक होती थी। आरोपी अब तक 100 से अधिक बाइक चोरी करके बेच चुके हैं। मुख्य आरोपी शैलेंद्र उर्फ शीलू तीन बार वाहन के चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर से बाइक चोरी करने लगता है। कई बार शैलेंद्र पुलिस टीम को चकमा देने में कामयाब भी हुआ। 
विज्ञापन


पहले तोड़ता था बाइक का लॉक
पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना शैलेंद्र उर्फ शीलू है, जो पैर से अपाहिज है। बताया गया कि शैलेंद्र 35 से 40 सेकेंड में बाइक चुरा लेता है। पहले बाइक का लॉक तोड़ता है और डुप्लीकेट चाबी लगाकर उसे ले जाता है। पुलिस ने बाइक के लॉक तोड़ने के औजार व डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथेली से करता है बाइक स्टार्ट 
आरोपी शैलेंद्र का एक पैर खराब है। जिसके चलते वह बाइक को हमेशा हाथ की हथेली से स्टार्ट करता है। पुलिस ने इस गैंग को लंगड़ा गैंग नाम दिया है। शैलेंद्र अपने गैंग में अधिकांश विकलांग लोगों को शामिल करता है। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस उसको पकड़ने में नाकाम रही। मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य कई जिलों में इसका नेटवर्क फैला है। आरोपियों ने बताया कि वह ऑन डिमांड बाइक चुराते थे। वह अधिकांश स्पेंलडर बाइक ही चोरी करते थे। चोरी की बाइक को वह 35 सौ से चार हजार रुपये तक में बेचते थे। पिछले दिनों से स्कूटी की डिमांड ज्यादा आ रही थी। बरामद दो बाइकों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed