फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lal Dayal School Row: Principal and 8 Others Booked, Chairman Alleges Conspiracy

लाल दयाल स्कूल विवाद: प्रधानाचार्या और ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर समेत 9 पर मुकदमा, चेयरमैन ने रची साजिश

Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
सार

लाल दयाल स्कूल विवाद, प्रधानाचार्या मुकदमा, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर एफआईआर, स्कूल साजिश मामला, स्कूल प्रशासनिक विवाद

 

विज्ञापन
Lal Dayal School Row: Principal and 8 Others Booked, Chairman Alleges Conspiracy
मुकदमे की प्रतिलिपि दिखाता शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संस्थापक राजवीर वर्मा उर्फ टीटू पर हुए जानलेवा हमले में स्कूल के ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर श्रीकांत समेत नौ आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें छेड़खानी का आरोपी लगाने वाली शिक्षिका भी है।  प्रधानाचार्या ममता शर्मा पर हमले की योजना बनाने का आरोप है। 

विज्ञापन


संस्था के चेयरमैन कर्मवीर सिंह ने देर रात  ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर श्रीकांत, पीटीआई आशीष, ड्राइवर अजित, रोबिन, प्रमोद, रवि मास्टर, पंकज और एक शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि स्कूल मैनेजमेंट ने प्रधानाचार्या ने फीस और अन्य मामलों में स्पष्टीकरण मांगा था। 17 मई को संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी वजह से आरोपी रंजिश रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा

स्कूल पर लटका रहा ताला
खतौली।  स्कूल के संस्थापक  राजवीर सिंह वर्मा पर हुए हमले के बाद मंगलवार को विद्यालय बंद रहा।  विद्यालय के दोनों भवनों में ताल लटका रहा। बताया गया कि हमले के बाद विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को मैसेज भेज कर विद्यालय बंद रहने की जानकारी दी गई। हमले में घायल राजबीर सिंह का मेरठ में उपचार चल रहा है।  अभिभावक विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
 
यह था मामला
लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजबीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू पर सोमवार को उस समय हमला किया गया था, जब वह पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने  संस्था के कार्यालय में उन पर हमला कर दिया। हमले में सिर और हाथों पर गंभीर चोट आई हैं।  इस दौरान स्कूल में मौजूद अन्य लोगों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से राजबीर सिंह को मेरठ रेफर किया गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी
संचालक पर हुए हमले के बाद पुलिस ने किसी को भी स्कूल में नहीं आने दिया। स्कूल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। पुलिस ने कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में लिया है।
 
शिक्षिका ने भी संस्थापक पर लगाए हैं आरोप 
खतौली। स्कूल में पढ़ाने वाली अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी अप्रैल माह की सैलरी रुकी हुई थी। वह कार्यालय में  सैलरी की बात करने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर स्कूल में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed