{"_id":"671531e1c0d3a553b3042c2a","slug":"lakshit-defeated-avinash-in-straight-sets-meerut-news-c-29-1-mng1001-132441-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लक्षित ने सीधे सेट में अविनाश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लक्षित ने सीधे सेट में अविनाश को हराया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के पहले चरण के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दमखम दिखाया। लक्षित सूद ने अविनाश कुमार को 6-1 व 6-3, नितेश रूंगटा ने अनुपम चौधरी को 6-0 व 6-3 और चंद्रिल सूद ने तनुज शर्मा को 6-1 व 6-3 के सेटों में पराजित कर मुकाबले जीते। दूसरे दिन डबल्स के मुकाबले भी शुरू हो गए।
प्रकाश चौक स्थित सर्विस क्लब पर वेटरन वर्ग की टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले चरण के मुकाबले खेले गए। आयोजन सचिव विजय वर्मा ने बताया कि मुरुगेश कोठारी ने जापान के खिलाड़ी इनोवा को 6-2, 2-6 और 10-7 के मुकाबले में हराया। यह मुकाबला तीन सेट में खेला गया। अजीत मारुति ने शांतनु तिवारी को 6-1 व 6-2 को हराया।
डबल्स में पुलकित मिश्रा व पवन सूर्य ने गोविंद प्रसाद मौर्य व राठौर रीगन को 6-2 व 7-5, फ्रांस के मेजॉन जूलियन व डोडी स्वर्णदीप सिंह ने आसवानी प्रकाश व रोहन नारायण को 6-3 व 6-4 से हराया। गौतम अभिषेक व राज कुमार ने गुरु सिमरन व आदर्श वीर को 6-1 व 6-0 से हराकर अपने-अपने मुकाबले जीते लिए। आयोजन सचिव विजय वर्मा ने बताया कि सोमवार को उद्घाटन डीएम उमेश मिश्रा करेंगे। अन्य आयु वर्ग के मुकाबले भी शुरू हो जाएंगे। महिला वर्ग की 16 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। डायरेक्टर अमित प्रकाश, सचिव विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र मलिक, डॉ. मनोज काबरा, डॉ जेएस तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक चलेगी।