फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs spent, yet the people of Hastinapur are dependent on cold water.

Meerut News: लाखों खर्च, फिर भी हस्तिनापुर की जनता ठंडे पानी के लिए मोहताज

Sun, 31 May 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lakhs spent, yet the people of Hastinapur are dependent on cold water.
पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद
- खराब पड़े वाटर कूलरों की सुध नहीं रहे हैं नगर पंचायत के अधिकारी
विज्ञापन


- कई जगह मशीनें खराब, नहीं हुई सफाई और फ्रिज यूनिट हो चुकी हैं चोरी
रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर नगर में लाखों रुपये खर्च करके लगाए गए वाटर कूलर दम तोड़ रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक वाटर कूलर खराब पड़े हैं। वहीं अधिकतर की दो साल से सफाई ही नहीं हुई है। जनता ठंडे और स्वच्छ पानी को तरस रही है। नगर पंचायत के अधिकारी हैं कि वाटर कूलरों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। सड़ी गर्मी में लोग प्यासे भटक रहे हैं।
हस्तिनापुर महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी है। हस्तिनापुर नगर पंचायत की आबादी लगभग 35 हजार है। नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। यहां केवल हस्तिनापुर की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश से लोग पर्यटकों के रूप में पहुंचते हैं। नगर पंचायत ने लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च करके लगभग 44 स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए हुए हैं। लेकिन इनकी देखरेख करना नगर पंचायत प्रशासन भूल गया है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में जगह-जगह लगे वाटर कूलरों की पड़ताल की गई। पता चला कि कई प्रमुख चौराहे और सार्वजनिक स्थानों पर करीब आधा दर्जन से अधिक वाटर कूलर खराब पड़े थे। वाटर कूलर बंद रहने से राहगीरों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्रिज यूनिट चोरी
- प्रभात नगर कॉलोनी में लगे वाटर कूलर की मशीन चोरी कर ले गए। नगर पंचायत की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। अभी तक वाटर कूलर को ठीक नहीं हो सका है।


-खराब पड़े वाटर कूलर
पोस्ट ऑफिस चौराहा
लिटिल अंजलि स्कूल के बाहर
अनाज मंडी चौराहा
प्रभात नगर चौराहा
बी ब्लॉक कॉलोनी शनि मंदिर चौराहा
गोल मार्केट में ठंडा पानी नहीं दे रहा


इन प्रमुख स्थानों पर लगे हैं वाटर कूलर
- नगर पंचायत ने शीतल पेयजल के लिए कस्बे में नेहरू पार्क के बाहर मुख्य मार्ग, गोल मार्केट, अंबेडकर मार्केट, अर्जुन चौक, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, पुराना हस्तिनापुर, बंगाली बाजार, न्यू ब्लॉक कॉलोनी, शकुंतला कॉलोनी, अनाज मंडी, उधम सिंह चौक के समीप तथा बी-ब्लॉक कॉलोनी सहित कई 44 प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाए थे।



क्या बोले हस्तिनापुर के लोग
भीषण गर्मी में वाटर कूलर खराब हैं। नगर पंचायत को जनता के लिए जलापूर्ति को लेकर गंभीर होना चाहिए। -विनोद राठी

सड़क से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की तलाश होती है। यहां जनता प्यासी है। -सुभाष

हस्तिनापुर में पूरे देश से लोग आते हैं। नगर पंचायत को गंभीरता से जलापूर्ति के सुधार पर काम करना चाहिए। -रीता गोल्दर
गर्मी में वाटर कूलर से जनता को नियमित पानी मिले, इसे लेकर नगर पंचायत की नियमित निगरानी भी जरूरी है। -हरीश कुमार
कोट..

खराब वाटर कूलर की जांच कराकर चालू कराने का काम किया जाएगा। ताकि लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके। -सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

पोस्ट ऑफिस के पास खराब पड़ा वॉटर कूलर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed