Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs spent on the fair every year, yet the Makhdumpur Ganga Ghat remains undeveloped.

Meerut News: हर साल मेले पर लाखों खर्च, फिर भी पक्का नहीं हुआ मखदूमपुर गंगा घाट

Wed, 11 Nov 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on the fair every year, yet the Makhdumpur Ganga Ghat remains undeveloped.
- कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु लगाते हैं आस्था की डुबकी, कच्चे और संकरे घाट पर हादसों का बना रहता है खतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। महाभारत कालीन नगरी हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य गंगा स्नान मेले का आयोजन होता है। लाखों श्रद्धालु पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान और पिंडदान करने दूर-दूर से पहुंचते हैं। इस मेले की व्यवस्थाओं पर प्रति वर्ष लाखों रुपये खर्च होते हैं। इस बार 70 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विडंबना है कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर आज तक श्रद्धालुओं के लिए पक्का गंगा घाट नहीं बन सका है। कच्चे और संकरे घाट पर हर साल लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं होने से स्नानार्थियों की जान पर खतरा बना रहता है। मखदूमपुर गंगा घाट का संबंध पौराणिक मान्यताओं और महाभारत कालीन इतिहास से जुड़ा है। इस कारण कार्तिक पूर्णिमा के अलावा अन्य धार्मिक पर्वों पर भी यहां श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं।
विज्ञापन

कच्चा घाट होने के कारण श्रद्धालुओं को दलदली जमीन और कीचड़ भरे रास्तों से घाट तक पहुंचना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। गंगा का तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बदलाव भी खतरे को बढ़ा देता है। पूर्व में यहां डूबने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रमोद, शीशपाल, ऋषिपाल और विजयपाल का कहना है कि जब मेले की व्यवस्था पर बड़ी धनराशि खर्च होती है तो स्थायी घाट के निर्माण को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जाती। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से पहले भी मांग की थी। उन्होंने हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर की तर्ज पर पक्का घाट बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed