Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs of Devotees Take Holy Dip on Kartik Purnima at Hastinapur Ganga Ghat

Ganga Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Tue, 04 Nov 2025 05:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 04 Nov 2025 05:28 PM IST
सार

हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था उमड़ पड़ी। दीपदान पर्व पर करीब चार लाख श्रद्धालु पहुंचे और मां गंगा में पवित्र स्नान किया। मेले में भक्तिमय उत्साह और रौनक का माहौल रहा।

विज्ञापन
Lakhs of Devotees Take Holy Dip on Kartik Purnima at Hastinapur Ganga Ghat
मखदूमपुर, हस्तिनापुर में गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला पंचायत द्वारा आयोजित ऐतिहासिक और पौराणिक गंगा मेले में मंगलवार शाम तक करीब चार लाख श्रद्धालु पहुंच चुके थे। घाटों पर सुबह से ही जयकारों की गूंज रही और भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

विज्ञापन
Trending Videos

मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मुख्य मार्गों और आसपास की संपर्क सड़कों पर भारी दबाव रहा। कई श्रद्धालुओं को वाहन चालना रोककर गंगा घाट तक पैदल जाना पड़ा। स्नान, पूजा-अर्चना और दीपदान के साथ घाटों पर भक्ति और उल्लास का वातावरण छाया रहा। जहां-जहां नजर जाए, हर-हर गंगे का घोष सुनाई देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lakhs of Devotees Take Holy Dip on Kartik Purnima at Hastinapur Ganga Ghat
मखदूमपुर, हस्तिनापुर में गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला

गंगा तट पर भगवान सत्यनारायण कथा, हवन, आरती और सामूहिक भजन सत्संग भी चलते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग गया। शाम के दीपदान ने घाटों की शोभा और अधिक बढ़ा दी। श्रद्धालुओं के लौटने और आने दोनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पुलिस और प्रशासन को भीड़ नियंत्रण व रूट डायवर्ट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

विज्ञापन

गंगा किनारे मुंडन संस्कार 
गंगा तट पर बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने पहुंचे। महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ पूजा-अर्चना करती रहीं, जबकि ढोल-नगाड़ों और भजन की धुन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed