{"_id":"681649441960f2b7d90d68f7","slug":"lady-try-to-suicide-modinagar-news-c-135-1-hpr1001-123879-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील चौपला के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील चौपला के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
Sat, 03 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 03 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शनिवार की दोपहर तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान यहां लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से महिला नाराज थी। किसी तरह पुलिसकर्मी पेट्रोल की बोतल छीनकर महिला को कोतवाली ले गए।
गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 अप्रैल को फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ले में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। इस दौरान किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाली गलौज कर उनके साथ अभद्रता की थी। आरोप है कि उसके चरित्र पर आरोप लगाते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की थी। किसी तरह उन्होंने यहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की थी।
उधर, आरोप लगाए गए व्यक्ति की पत्नी ने भी महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे रखी है। तहरीर में महिला पर भी उनके व पति के खिलाफ अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।