फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lady ask for divorce in police station

थाने में महिला ने मांगा तलाक, पति ने जोड़े हाथ

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
lady ask for divorce in police station
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लिसाड़ी गेट थाने में शनिवार दोपहर को दंपति में जमकर ड्रामा हुआ। महिला पति से तलाक मांगने की जिद पर अड़ी थी, वहीं पति हाथ जोड़कर परिवार को बनाए रखने की गुजारिश करता रहा। महिला तीन माह से मायके में ही रह रही है। 
विज्ञापन

इंचौली के मसूरी निवासी इमराना का निकाह दो साल पहले घंटाघर निवासी नवेद से हुआ था। आरोप है कि बच्चा नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न करने लगे। तीन माह पहले महिला अपनी मां के साथ मायके चली गई। एक सप्ताह पहले नवेद अपनी पत्नी इमराना को लेने पहुंचा तो उसने आने से इंकार कर दिया। इस पर युवक निकाह कराने वाले बिचौलिया रईस से मिला। शनिवार दोपहर को इमराना अपनी मां के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और हंगामा कर दिया। इस बीच महिला का पति नवेद भी थाने पहुंच गया। थाने में दंपति में कहासुनी होती रही। महिला ने अपने पति से तलाक मांगते हुए खर्च के लिए 70 हजार रुपये मांगे। उधर, पति उसे अपने साथ ले जाने की बात पर अड़ा रहा। महिला और उसकी मां तलाक के पक्ष में थी। महिला के भाई और अन्य परिजन तलाक का विरोध कर रहे थे। बाद में महिला कचहरी चली गई। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed