फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ladies went to haridwar and pick gangajal

Meerut News: हरिद्वार में लगाई महिलाओं ने डुबकी, भोले से घर-व्यापार बचाने की प्रार्थना की

Mon, 10 Aug 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Ladies went to haridwar and pick gangajal
सेक्टर-2 और गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर चला धरना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सहमी महिलाएं सोमवार को हरिद्वार पहुंची। हर की पैड़ी पर गंगा जी में डुबकी लगाकर महादेव से अपने घर-व्यापार को बचाने की प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर, सेक्टर-2 और गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर भी धरना जारी रहा। इसी के साथ व्यापारी संजीव मित्तल की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई प्रस्तावित है।

आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीते 8 अप्रैल को 44 संपत्तियां सील कर दी थीं। इन आवासीय भवनों में पूरी तरह से व्यावसायिक गतिविधियां हो रही थीं। आवासीय भवनों में पूर्ण व्यावसायिक प्रयोग पर सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश 14 जुलाई को दिया था। इसी के तहत परिषद की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे किया गया था। संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में इनके ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए हुए हैं। इनमें 16 संपत्तियां ऐसी हैं जिनके एक ही मालिक हैं जबकि अन्य संपत्तियों में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, बेंक्वेट हॉल, नर्सिंग होम, ज्वैलरी शोरूम, डेयरी, मिठाई की दुकान आदि हैं।
विज्ञापन


सोमवार को रंगोली मंडप, डॉ. सुधा अस्पताल, सेनफोर्ड अस्पताल, डॉ. अशोक गर्ग के क्लीनिक के पास में ध्वस्तीकरण तेजी से चलता रहा। पूरे बाजार में एक बार फिर से लगातार घन, हथौड़े और ड्रिल मशीनों का शोर गूंज रहा है। सोमवार को सेक्टर-2 व गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर भी महिलाओं ने धरना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ हरिद्वार में महिलाएं पहुंचीं और गंगास्नान कर जल भरा। शीतल पुजानी, जगरोशनी और रुपाली शर्मा आदि शामिल रहीं। महिलाओं ने महादेव को नमन कर घर और व्यापार बचाने की प्रार्थना की। महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि पर गंगाजल से महादेव का अभिषेक करेंगी। इसी के साथ महिलाओं ने दिन में बाजारों और मोहल्लों में जाकर जन समर्थन जुटाया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed