फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Labourer injured after being hit by an unidentified vehicle while crossing the highway

Meerut News: हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल

Thu, 15 Oct 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Labourer injured after being hit by an unidentified vehicle while crossing the highway
दौराला। कनौड़ा गांव निवासी मजदूर प्रवेश बुधवार देर रात हाईवे पार करते समय किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कनौड़ा गांव निवासी प्रवेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार देर रात को वह दौराला से मजदूरी करके घर लौट रहा था। इसी दौरान दिल्ली हरिद्वार हाईवे पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रवेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवेश कुमार के परिवार में पत्नी सर्वेशना और तीन बच्चे हैं। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।-----------
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed