{"_id":"67214c4a35075a61e3016f15","slug":"laborers-body-found-in-reed-field-accused-of-murder-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123698-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईख के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईख के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सीओ बोलीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण स्पष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। जलालपुुर गांव से दो दिन से लापता भूषण (36) का शव मंगलवार को ईख के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
जलालपुर गांव निवासी भूषण तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। भूषण मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। दो दिन पहले वह लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों ने इंचौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
मंगलवार को ग्रामीणों ने ईख के खेत में एक शव पड़ा देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस के सामने हत्या का आरोप लगाया। भूषण शादीशुदा थे और उनके एक बच्चा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि भूषण के पिता परमाल की भी 35 साल पहले लावड़-जलालपुर मार्ग पर हत्या की गई थी।