फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer killed in road accident near Dayampur

Meerut News: दायमपुर के पास सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 06 Jun 2023 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer killed in road accident near Dayampur
कंकरखेड़ा। दायमपुर गांव के पास हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे 35 वर्षीय सन्नी की मौत हो गई। घंटाघर निवासी सन्नी मजदूर था। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दायमपुर गांव के सामने सड़क किनारे एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। यहां पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड की मदद से युवक की पहचान सन्नी निवासी घंटाघर के रूप में हुई।घटना का पता चलने के बाद सन्नी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed