{"_id":"589e19304f1c1b7b37378a65","slug":"laavar-me-naarebaaji-par","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में नारेबाजी पर सपाई-भाजपाई भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावड़ में नारेबाजी पर सपाई-भाजपाई भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़ में शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के चुनाव कार्यालय पर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि सपा नेता अतुल प्रधान व सैकड़ों समर्थकों ने भाजपाइयों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। विधायक के भाई को भी धमकी दी। भाजपा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि भाजपाइयों द्वारा पथराव करने पर सपाइयों ने हवाई फायरिंग कर दी। तनाव को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
लावड़ में सैनी चौराहे पर विधायक संगीत सोम का चुनाव कार्यालय खुला हुआ है। आरोप है कि सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान रात को सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक के चुनाव कार्यालय के सामने से नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। भाजपाइयों ने इसका विरोध किया तो सपाई गाड़ियों से निकल आए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। भाजपाई जान बचाकर चुनाव कार्यालय में घुसे तो सपाइयों ने मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। जिसमें भाजपा नेता कुलदीप तोमर निवासी शास्त्रीनगर और आकाश सैनी घायल हो गये। आरोप है कि भाजपाइयों ने जवाब में अतुल प्रधान की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस बीच सपाइयों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। बाद में अतुल प्रधान समर्थकों के साथ गाड़ियों से मसूरी की तरफ निकल गए।
भाजपाइयों ने जाम लगाया
गुस्साए भाजपाइयों ने दौराला-मसूरी मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार, सीओ सदर देहात यूएन मिश्र कई थानों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह भाजपाइयों को समझाकर जाम खुलवाया। एसपी देहात का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
पुलिस और प्रशासन सत्ता के इशारे पर पंगु होकर काम कर रहा है। दो दिनों से विधानसभा क्षेत्र में अराजकता की शिकायत अफसरों से की जा रही है। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की जाएगी। -संगीत सोम, भाजपा प्रत्याशी
पुलिस निष्पक्ष जांच करे
मैं अपने समर्थकों के साथ लावड़ से गुजर रहा था। भाजपाइयों ने मेरी गाड़ी को घेरते हुए नारेबाजी करते हुए अभद्रता की। मारपीट और फायरिंग के आरोप गलत हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच करे। -अतुल प्रधान, सपा प्रत्याशी