{"_id":"6313beef19b39653d86346be","slug":"kv-teacher-slaps-nurse-breaks-mobile-city-news-mrt603765692","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: शिक्षिका ने नर्स को मारा थप्पड़, मोबाइल भी तोड़ा, जानिए क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: शिक्षिका ने नर्स को मारा थप्पड़, मोबाइल भी तोड़ा, जानिए क्या है पूरा माजरा
Mon, 05 Sep 2022 08:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:06 AM IST
सार
एक शिक्षिका ने नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसका माबोइल भी तोड़ दिया। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में एक शिक्षिका ने डिस्पेंसनरी की नर्स निशा को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शिक्षिका क्लास रूम में बेहोश हो गई थीं। नर्स उन्हें उपचार के लिए ले जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय शिक्षिका शनिवार सुबह क्लासरूम में छात्र-छात्राओं को पढ़ाते समय बेहोश हो गईं। सूचना पर स्कूल डिस्पेंसनरी की नर्स निशा क्लासरूम में पहुंची। वह बेहोश शिक्षिका को स्ट्रेचर से डिस्पेंसनरी ले जा रही थीं। इसी दौरान शिक्षिका को होश आ गया। उन्होंने नर्स से पूछा कि मुझे कहां ले जा रहे हो। नर्स कुछ बताती उससे पहले ही शिक्षिका ने थप्पड़ मार दिया। नर्स का मोबाइल छीनकर फेंक दिया। एक छात्र के सिर में लगने के बाद मोबाइल दीवार से टकराकर टूट गया।
विज्ञापन
सूचना पर रजबन बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज श्योराज सिंह स्कूल पहुंचे। निशा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिक्षिका के पति को स्कूल में बुलाया और मोबाइल ठीक कराने की बात कही। चौकी इंचार्ज ने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति बनेगी तो मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: 11 साल की लाड़ली के चरित्र पर था शक, मां-बाप ने मिलकर जिंदा नहर में फेंका, ऐसे खुला राज
सीओ सदर कैंट रूपाली राय ने बताया कि मामला स्कूल से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: UP: शहीद की पत्नी को ढूंढने में छूटे बागपत पुलिस के पसीने, ड्रोन फेल, अब गोताखोर व डॉग स्क्वॉड तलाश में जुटे
अध्यापिका और स्कूल की स्टाफ नर्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट की जानकारी उन्होंने स्कूल के डिप्टी कमिश्नर व चेयरमैन को दी है। सोमवार को मीटिंग में कार्रवाई पर चर्चा होगी। - लक्ष्मी सिंह, प्रधानाचार्य, केवी पंजाब लाइंस
यह भी पढ़ें: UP: शहीद की पत्नी को ढूंढने में छूटे बागपत पुलिस के पसीने, ड्रोन फेल, अब गोताखोर व डॉग स्क्वॉड तलाश में जुटे
अध्यापिका और स्कूल की स्टाफ नर्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट की जानकारी उन्होंने स्कूल के डिप्टी कमिश्नर व चेयरमैन को दी है। सोमवार को मीटिंग में कार्रवाई पर चर्चा होगी। - लक्ष्मी सिंह, प्रधानाचार्य, केवी पंजाब लाइंस