फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kusum, Translam, and Rudra International School won their matches.

दुर्गा महोत्सव : मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, डांडिया नृत्य से किया धमाल

Mon, 19 Oct 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Kusum, Translam, and Rudra International School won their matches.
- अष्टमी के साथ नवमी पर्व मनाया, कन्याओं का पूजन कराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में सोमवार को अष्टमी और नवमी का पर्व एक साथ मनाया गया। मंदिरों में हवन कराए गए। दुर्गा महोत्सव में मां के जयकारे गूंजे। महिलाओं, बच्चों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने डांडिया नृत्य से धमाल किया।
जागेश्वर धाम महिला मंडल ग्रुप की ओर से जागेश्वर धाम मंदिर सरस्वती लोक में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक संगीत के बीच पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधु अग्रवाल, तृषा अग्रवाल, मनिका शर्मा, तनीषा रजत गुप्ता और ईशा गुप्ता उपस्थित रहीं। महिलाओं ने डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर भारतीय लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आकर्षक सजावट, स्वादिष्ट व्यंजनों, समूह खेलों और उपहारों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य दिव्या शर्मा, आंचल अग्रवाल, विधि सखुजा, स्वाति पाल, प्रिया जैन, गरिमा गोयल, महक और श्रुति रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी आश्रम चौराहा दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर में हवन किया गया। श्रद्धालुओं को हलवा और फल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरीश चंद्र शर्मा, चेतन प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, मधुमय शर्मा,अनिल गौड, सतीश शर्मा, कन्हैया शर्मा, मनोज अग्रवाल, विघ्नेश शर्मा, राज कुमार रहे। उधर, छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में कन्या पूजन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि पूजन के बाद कन्याओं को उपहार दिए गए।
कन्याओं के पूजन के साथ महोत्सव का समापन
लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन 201 कन्याओं के पूजन के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अंबुज मिश्रा और पंडित सुधीर बाजपेयी ने विधि-विधान से मां महागौरी की पूजा कराई। ट्रस्ट के महामंत्री ने लालकुर्ती में हिंदू परिवारों की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले मंदिर में 501 कन्याओं का पूजन होता था लेकिन अब 201 कन्याओं को जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सेवादारों को बधाई दी। इस दौरान मुख्य यजमान सरदार जसवीर सिंह नैय्यर और अशोक गर्ग सहित शकुंतला ठाकुर, दया रानी, सीमा कपूर, कविता मरवाह, नीतू गांधी, वीनू मिर्ग, पूनम और मुकेश रहीं।

सरस्वती मंदिर में हवन कराया
- सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सरस्वती मंदिर में नवमी पर हवन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित हरिहर झा ने मंत्रोच्चारण किया। समिति की ओर से समिति उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने पूजन किया। हवन के उपरांत पंचमेवा और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। समिति अध्यक्ष विनीत कुमार गर्ग, अनुराग वर्मा, हर्ष शर्मा, निर्मल अग्रवाल, नरेंद्र प्रताप, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुशीला रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed