फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kurali resident dies under suspicious circumstances, murder suspected

कुराली निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 03 Jul 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kurali resident dies under suspicious circumstances, murder suspected
जानीखुर्द। गांव कुराली निवासी सतीश (42) पुत्र महिपाल बुधवार शाम मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव के ही नजदीक संदिग्ध अवस्था मृत पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। वहीं परिजनाें ने पुलिस से हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा।
विज्ञापन

गांव कुराली निवासी सतीश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार को वह मेरठ जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर बाद पुलिस को किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मेरठ-बागपत मार्ग पर कुराली के पास मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के प्रयास किए। इसके बाद गांव कुराली निवासी सतीश के रूप में उसकी पहचान हुई। मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर घाव थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार मृतक घटनास्थल पर कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक सतीश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed