{"_id":"611ebf3b8ebc3e799c6147e1","slug":"kunda-bijlighar-par-diya-dharna-meerut-news-mrt552534949","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति के लिए कुंडा बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना
परतापुर। कुंडा बिजलीघर से जुड़े छह गांवों के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। अगर जरूरत पडे़गी तो ग्रामीण पावर कारपोरेशन के एमडी और एक्सईएन का घेराव करने से पीछे नही हटेंगे।
धरने का नेतृत्व कर रहे अमन कसाना ने कहा कि कुंडा गांव और उससे जुडे़ छह गांव नगर निगम के अधीन हैं, लेकिन बिजली अभी भी गांव के हिसाब से दी जा रही है। बिजली सप्लाई का शेड्यूल गलत है। सही समय पर बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। मांग रखी गई कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिना कट के बिजली आपूर्ति की जाए। सपा नेता पवन गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति का शेड्यूल सही बनाया जाना चाहिए। दिन में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, जिससे नौकरीपेशा लोग भी आराम कर सकें। नितिन कसाना, लोकदल के जिला महासचिव सचिन शर्मा, निशांत भड़ाना, सुशील कुमार उर्फ बिल्लू चौधरी, प्रताप चौधरी, पूर्व पार्षद गजेंद्र, योगेश कुमार, सचिन कसाना, मोनू कसाना, रोहित कसाना और दीपक मौजूद रहे।