फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kumbh Mela: A truck caught fire in Meerut and damaged millions of rupees

कुंभ मेले के लिए टेंट का सामान ले जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Thu, 03 Jan 2019 10:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Jan 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela: A truck caught fire in Meerut and damaged millions of rupees
ट्रक में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से टेंट का सामान प्रयागराज कुंभ मेले के लिए ले जा रहे एक ट्रक में हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में क्षमता से अधिक सामान भरा था। 

विज्ञापन


मेरठ के सदर बाजार निवासी एक टेंट कारोबारी का कृष्णा नगर डौरली में गोदाम है। ट्रक चालक असलूफ अहमद (ट्रक संख्या यूपी 90 टी 0771) गोदाम से रजाई गद्दे व टेंट का अन्य सामान भरकर प्रयागराज कुंभ मेले के लिए जा रहा था। गोदाम से करीब 50 मीटर दूरी पर ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे ट्रक में आग लग गई। रजाई-गद्दों में तेजी से आग फैल गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल और पुलिसकर्मी घंटों आग बुझाने में लगे रहे। आग पर काबू करने के पहले ही ट्रक में रखा 80 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया। ट्रक चालक असलूफ का कहना है कि ट्रक में लाखों रुपये कीमत का सामान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक मना करता रहा और भरवा दिया समान
ट्रक चालक ने बताया कि गोदाम पहुंचने पर उसने देखा कि ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान भर दिया गया है। लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उसने आशंका भी जताई कि हाईटेंशन लाइन का तार बहुत नीचे है, वह ट्रक से टकरा सकता है। आखिरकार हुआ भी वही। आग लगने से लाखों रुपये का समान जल गया। ट्रक से कूदकर चालक ने जान बचाई।  

वर्जन
ट्रक में टेंट का समान भरा हुआ था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आग लग गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक फरार है। चालक से पूछताछ की जाएगी। - जनक सिंह चौहान, इंस्पेक्टर, पल्लवपुरम

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed