फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kukhyaat bola, tu gavaahi de mai karuga tera khaatma

कुख्यात बोला, तू गवाही दे, मैं करूंगा तेरा खात्मा    

Wed, 07 Feb 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
kukhyaat bola, tu gavaahi de mai karuga tera khaatma
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चेतन हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुमित जाट और चश्मदीद गवाह मितन का मंगलवार दोपहर कचहरी में आमना सामना हो गया। मितन का आरोप है कि कुख्यात ने धमकी दी कि तू गवाही दे, मैं करूंगा तेरा खात्मा। सवाल उठता है कि पुलिस कस्टडी में कुख्यात कैसे गवाह को धमकी दे गया। इस मामले में एसपी सिटी ने जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र के हसनपुर रजापुर में चेतन उर्फ भूरा की 17 जुलाई 2016 को हत्या हुई थी। इसमें 50 हजारी सुमित जाट व उसका भाई सुजीत, प्रकाश और अशोक जेल गए थे। सुमित अभी जेल में है, जबकि अन्य तीन आरोपी जमानत पर बाहर हैं। चेतन की हत्या में गवाही रोकने के लिए सुजीत सहित 13 लोगों ने चेतन की मां सावित्री पर तीन फरवरी को हमला किया था। सावित्री अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मंगलवार को चेतन के भाई चश्मदीद गवाह मितन की गवाही होनी थी। जिसके लिए गाजियाबाद जेल से सुमित जाट को मेरठ कचहरी में लाया गया। कचहरी परिसर में पुलिस की कस्टडी में सुमित जाट व चश्मदीद गवाह मितन का आमना सामना हुआ। मितन का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में ही सुमित ने उसको धमकी दी कि अगर गवाही दी तो चेतन की तरह उसको भी मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हो सकती है गवाही
चेतन हत्याकांड का मामला स्पेशल जज एससी/एसटी कोर्ट में चल रहा है। सुमित को कोर्ट में दो बजे के बाद गाजियाबाद की पुलिस ने पेश किया। चेतन हत्याकांड में सुमित के भाई सुजीत समेत पांच लोग आरोपी हैं। गवाही के लिए सभी आरोपियों को पेश करना होता है। लेकिन सावित्री पर हमले के बाद सुजीत समेत अन्य आरोपी फरार हैं। जिसके चलते दूसरे चश्मदीद गवाह मितन की गवाही नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने अकेले सुमित की फाइल अलग बनाई है। जिसमें बुधवार की तारीख लगी है। आज मितन की गवाही हो सकती है। कुख्यात सुमित जाट को मेरठ जेल में रोका गया है। वहीं गवाह मितन की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पुलिस बोली, नहीं दी कुख्यात ने धमकी 
कुख्यात सुमित जाट को आठ पुलिसकर्मियों के घेरे में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। सवाल उठता कि सुमित कस्टडी में चश्मदीद गवाह को कैसे धमकी दे सकता है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि कस्टडी में सुमित जाट के सामने मितन आया था। गवाह मितन भी पुलिस सुरक्षा में था। धमकी देने की बात गलत है। इस मामले की सूचना पुलिस ने अधिकारियों को दे दी है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि गवाह को धमकी दी गई या नहीं। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। 


सावित्री की हालत में सुधार
बेटे चेतन की हत्या में गवाही रोकने के लिए चश्मदीद गवाह मां सावित्री के सिर पर आरोपियों ने गोली मारी थी। तभी से वह अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को सावित्री की हालत में थोड़ा सुधार बताया गया है। पुलिस ने सावित्री और उसके परिवार की सुरक्षा में फोर्स लगाई हुई है। वहीं, सावित्री के इलाज में पुलिस ही अस्पताल का खर्चा उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed