फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kooda solution in gawdi plant

कूड़ा निस्तारण निगम की पहली प्राथमिकता : महापौर

Wed, 11 Dec 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kooda solution in gawdi plant
भावनपुर थाना के गांवडी गांव के समीप कूडा निस्तारण केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची मेयर व पूर्व वि? - फोटो : CITY
कूड़ा निस्तारण निगम की पहली प्राथमिकता : महापौर
विज्ञापन

मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा ने गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचकर कूड़ा निस्तारण प्लांट की मशीनें चलवाकर देखी। निगम अधिकारियों से सभी मशीनों की बारीकियां जानी। साथ ही शहर के कूड़े का निस्तारण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

महापौर सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा दोपहर लगभग दो बजे गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। यहां पहले से ही नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा और अन्य अधिकारी भी रहे। महापौर ने कूड़े से पत्थर, मिट्टी, पॉलीथिन, प्लास्टिक, लकड़ी, लोहा आदि की छटनी कैसे होगी, किस विधि से कूड़े का निस्तारण होगा, निकाले जाने वाले पॉलीथिन और पत्थर का उपयोग कहां होगा इस पर जानकारी ली। मेयर ने गांवड़ी के बाद हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर और दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट लगाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि शहर की जनता को कूड़े से मुक्ति दिलाना ही निगम की पहली प्राथमिकता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ को स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराना है। एफसी संतोष शर्मा ने कहा कि प्लांट का विधिवत शुभारंभ कराने की तैयारी चल रही है। यह प्लांट प्रदेश में नजीर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed