फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kishoro ko niyantran

‘किशोरों पर नियंत्रण को तैनात हों अतिरिक्त कर्मचारी’

Thu, 23 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
kishoro ko niyantran
संप्रक्षण गृह - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास को राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट भेजी है। जिसमें संप्रेक्षण गृह में स्थायी अधीक्षक की तैनाती के साथ ही किशोरों के आक्रामक रुख को देखते हुए कुछ समय के लिए अस्थायी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट में बवाल के पीछे कर्मचारियों की लापरवाही होना भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह में मई में किशोरों ने तीन बार उग्र उपद्रव किया था। जिसमें भारी तोड़फोड़ के बीच पुलिस बल के साथ मारपीट भी की थी। इससे पूर्व भी किशोर बवाल करते रहे हैं। इस मामले को शासन ने गंभीरता से लिया और कई स्तर पर जांच बैठाई।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव महिला एवं बाल कल्याण ने मंडलीय उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी को जांच सौंपी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि संप्रेक्षण गृह में स्थायी प्रोबेशन अधिकारी नहीं है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र का स्थानांतरण होने से बाल गृह के अधीक्षक के पास अतिरिक्त प्रभार रहा, लेकिन वह भी अधिकांश अवकाश पर रहते हैं। ऐसे में संप्रेक्षण गृह में स्थायी प्रोबेशन अधिकारी की तैनाती होना जरूरी है। इस उपद्रव में संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों की लापरवाही जहां सामने आयी है, वहीं किशोरों की संख्या और उनकी उग्रता को देखते हुए यहां पर एक साल के लिए अस्थायी अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति का सुझाव रिपोर्ट में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के साथ दी जाएगी रोजगार परक ट्रेनिंग
किशोरों की शिक्षा के लिए जो इग्नू केंद्र संचालित है, उसे और बेहतर करने, खेलने की व्यवस्था, भोजन की उचित व्यवस्था जो मानकों के अनुरूप और निर्धारित मैन्यू के आधार पर होगी। इसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। किशोरों को अब पूर्ण रूप से सुधार और भविष्य संवारने के लिए रोजगार परक ट्रेनिंग पर भी शासन विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed