फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kishore kidnapped from Rishikesh freed from Dhampur, one arrested

ऋषिकेश से अगवा किशोर धामपुर से मुक्त, अपहर्ता भी गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kishore kidnapped from Rishikesh freed from Dhampur, one arrested
ऋषिकेश निवासी किशोर भुवनेश्वर,जिसका हुआ था अपहरण - फोटो : BIJNOR
ऋषिकेश से अपहृत किशोर धामपुर से मुक्त कराया, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाट व सर्विलांस टीम व धामपुर पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरौती के लिए ऋषिकेश से अपहृत किशोर भुवनेश्वर कुमार को रोडवेज बस स्टैंड से मुक्त करा लिया है। पुलिस ने अपहरण करने वाले राजन उर्फ भोला को भी दबोच लिया हैं।
भुवनेश्वर (13) उत्तराखंड के ऋषिकेश थाना क्षेत्र के कस्बा भट्टोवाला निवासी गोपाल कृष्ण कुकरेती का पुत्र है और उसका शनिवार को दिन में 12 बजे अपहरण कर लिया गया। वह कक्षा आठ का छात्र हैं। गिरफ्तार अपहरणकर्ता राजन बिहार के सरेयावृद्घि टोला पूर्वी चम्पारण का रहने वाला है और टाइल्स लगाने का काम करता था। उसने परिजनों से मोबाइल पर भुवनेश्वर को छोड़ने को 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, 13 लाख रुपये में बात तय हो गई थी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजन ने परिजनों से कहा कि रुपये का इंतजाम हो जाने के बाद वह बताएगा कि फिरौती की रकम कहां कब देनी हैं। राजन के मोबाइल की लोकेशन बिजनौर में मिली तो ऋषिकेश पुलिस ने बिजनौर पुलिस को जानकारी दी। स्वाट/ सर्विलांस टीम और धामपुर पुलिस के साथ सीओ अजय अग्रवाल ने धामपुर में रोडवेज बस स्टैंड से अपहृत भुवनेश्वर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश पुलिस को बता दिया गया है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर का अपहरण करके बिहार ले जा रहा था राजन
बिजनौर। ऋषिकेश से किशोर भुवनेश्वर का अपहरण करने के बाद राजन उर्फ भोला उसे बिहार ले जा रहा था। बिहार में ही भुवनेश्वर के परिजनों से फिरौती लेकर उसे छोड़ने का इरादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के सरेयावृद्घि टोला पूर्वी चंपारण निवासी राजन उर्फ टोला दो साल से ऋषिकेश में मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। ऋषिकेश थाने के कस्बा भट्टोवाला निवासी गोपाल कृष्ण कुकरेती का मकान बन रहा है। पुलिस के मुताबिक पिछले डेढ़ साल से राजन गोपाल के घर पर राजन काम कर रहा था। गोपाल के परिजनों से वह पूरी तरह घुल मिल गया था। परिजन भी राजन पर विश्वास करने लगे। शनिवार को जब भुवनेश्वर गायब हुआ तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। राजन का जब फिरौती मांगने को फोन आया तो परिजन हक्के बक्के रह गए। पुलिस के मुताबिक राजन भुवनेश्वर का अपहरण करने के बाद उसे लेकर रोडवेज बस से हरिद्वार आया। हरिद्वार से नजीबाबाद पहुंचा। अब रोडवेज बस से भुवनेश्वर को लेकर मुरादाबाद जा रहा था। तभी धामपुर में राजन को भुवनेश्वर के साथ दबोच लिया। राजन ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद से वह ट्रेन से बिहार पहुंचता।

बिहार में भुवनेश्वर को अपने ठिकानों पर रखने के बाद परिजनों से बिहार ही फिरौती की रकम मंगाकर भुवनेश्वर को छोड़ता। राजन ने पुलिस को बताया कि वह डेढ़ साल से गोपाल के घर पर काम कर रहा था। कोरोना कर्फ्यू के दौरान काम बंद होने पर अपने घर वापस चला गया। कोरोना कर्फ्यू खुलने पर फिर से आकर काम करने लगा। भुवनेश्वर उसे भाई कहता है। उस पर खूब विश्वास करता है। उसने भुवनेश्वर से कहा कि बिहार में उसके घर पर दो गाड़ी खड़ी हैं। राजन जानता था कि भुवनेश्वर को गाड़ी चलाने का बेहद शौक है। राजन ने भुवनेश्वर से कहा कि बिहार से एक गाड़ी चलाकर वह ले आए और दूसरी वह खुद ले आएगा। भुवनेश्वर गाड़ी चलाने के लालच में बिना किसी को कुछ बताए राजन के साथ चल दिया। भुवनेश्वर को राजन के इरादे के बारे में कुछ मालूम नहीं था। राजन ने भुवनेश्वर से कुछ दूर हटकर मोबाइल से परिजनों को कॉल करके उसे छोड़ने के लिए फिरौती मांगी, तब जाकर परिजनों को भी असली कहानी का पता चला। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक धामपुर में पुलिस अगर राजन को न दबोचती तो वह भुवनेश्वर को लेकर बिहार चला जाता।

ऋषिकेश में बालक का अपहरण करने वाला आरोपी राजन।

ऋषिकेश में बालक का अपहरण करने वाला आरोपी राजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed