{"_id":"61337fee8ebc3e7a1d77ab35","slug":"kisan-mahapanchayat-toll-free-for-four-hours-at-shivaya-toll-plaza-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत: मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा की चार लाइन कराई फ्री, तोड़े लाखों रुपये के सेंसर और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत: मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा की चार लाइन कराई फ्री, तोड़े लाखों रुपये के सेंसर और...
Sat, 04 Sep 2021 07:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:47 PM IST
सार
किसान महापंचायत में जाने के दौरान शिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर से शाम तक टोल फ्री रहा। ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को भी टोल फ्री रह सकता है।
विज्ञापन
शिवाया टोल प्लाजा पर चार घंटे टोल फ्री रहा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के विरोध में होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों का मुजफ्फरनगर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेरठ में शनिवार दोपहर से लेकर देर शाम तक शिवाया टोल प्लाजा पर टोल फ्री रहा। इस कारण टोल को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, रविवार को महापंचायत होने के कारण टोल फ्री रहने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के साथ अन्य किसान दल संयुक्त रूप से महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं। इसको लेकर पूरे प्रदेश व देश से किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। शनिवार को भी सैकड़ों की तादात में ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फनगर के लिए गुजरी। मुजफ्फरनगर जाने के लिए किसानों ने सिवाया टोल को फ्री करा दिया। दोपहर ढाई बजे टोल फ्री करा दिया गया था। जो, देर शाम तक फ्री चलता रहा। किसान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, सिवाया टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान मुजफ्फरनगर जाने वाले किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका स्वागत कर रहे थे। टोल अधिकारियों की माने तो देर शाम पांच बजे तक टोल को तीन लाख रुपये से अधिक का फटका लग चुका था।
विज्ञापन
दस लाख के तोड़े सेंसर
टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद से ही सेंसर लगाए थे। ताकि, फास्टैग सेंसर को दूर से ही कैच कर ले और टैक्स की वसूली बिना नकद के हो जाए। शनिवार को महापंचायत में जाने के दौरान चार सेंसर तोड़ दिए गए। टोल प्रबंधन ने बताया कि एक सेंसर की कीमत ढाई लाख रुपये हैं। इस कारण टैक्स वसूली के साथ टोल को संपत्ति का नुकसान भी उठाना पड़ा।
विज्ञापन
लाइन की खाली, फिर भी नहीं माने किसान
सिवाया टोल प्लाजा पर किसानों को महापंचायत में मुजफ्फरनगर जाने के लिए कुछ लाइनें खाली कर दी गई थी। लेकिन, इसके बाद भी किसान नहीं माने और टोल से गुजरने वाले किसानों ने सभी लाइनों पर कब्जा करते हुए टोल को फ्री करा दिया। जिस कारण दिनभर किसानों के साथ अन्य वाहन भी बिना टैक्स दिए टोल से गुजरते रहे। शाम पांच बजे तक टोल को लगभग तीन लाख रुपये का फटका लग चुका था।