फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Mahapanchayat: RLD will show strength in Saharanpur Today, Jayant Chaudhary will participate

सहारनपुर: किसान पंचायत में मंच से बोले जयंत चौधरी, भाजपा वालों में गुब्बारे की तरह भरी हवा, जिसे किसान ही निकाल सकते हैं

Wed, 03 Mar 2021 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Mar 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: RLD will show strength in Saharanpur Today, Jayant Chaudhary will participate
जयंत चौधरी- File - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रालोद की किसान पंचायत आज नकुड़ में अघ्याना मार्ग पर आयोजित की गई, पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार की मुखालफत करते हुए किसानों को लामबंद करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंच से केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वालों में गुब्बारे की तरह हवा भरी हुई है, इनकी हवा किसानों को निकालनी होगी। उन्होंने जमींदारी विनाश अधिनियम सहित भूमि अधिग्रहण के कानून को आंदोलन से ही बदलने का उदाहरण देते हुए कहा कि कृषि कानून भी सरकार को बदलने होंगे।
विज्ञापन



जयंत चौधरी करेंगे शिरकत
रालोद की किसान पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हुए। किसान पंचायत में शामिल हुए किसान नेताओं ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। बोले इन कानूनों की वजह से किसान बर्बाद हो जाएगा। क्योंकि किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से खेती की लागत भी बढ़ गई है। वहीं जयंत चौधरी मंच से ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पंचायत में जयंत चौधरी क्या कुछ कहेंगे राजनीतिक दलों की नजरें सुबह से इसी पर टिकी हुई थीं। वहीं जिले की राजनीति में रालोद की यह किसान पंचायत क्या समीकरण बदलेगी इसे लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  

मंगलवार को रालोद के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने बताया कि किसान पंचायत में करीब 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को दोपहर 12 बजे यहां पहुंचना था लेकिन वह तीन बजे मंच पर पहुंचे।

उधर, किसान पंचायत से पहले पंचायत के संबंध में ही क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह और अन्य नेताओं ने ग्राम पीनपुर, डीकरोल, लंढोरा, गंगोह आदि गांवों में जनसंपर्क किया।


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं जो कि किसानों को खुद की जमीन पर मालिक से मजदूर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने बढ़ती गैस की कीमतों व दिन प्रतिदिन डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को भी प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनमानस परेशान है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed