{"_id":"69ea5397b01bac055607a978","slug":"kisan-inter-college-management-committee-elections-cancelled-re-elections-to-be-held-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112111-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त, पुनः होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त, पुनः होंगे चुनाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। रसूलपुर मढ़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हुए विरोध के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने हाल ही में संपन्न चुनाव को निरस्त कर दिया। नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।
करीब एक सप्ताह पूर्व प्रबंध समिति के कुछ सदस्यों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को फर्जी बताया था। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया।
शिकायतकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि वर्ष 2021 में भी चुनाव नियमानुसार नहीं कराए गए थे। प्रबंधक द्वारा प्रस्तावित नामों के आधार पर प्रक्रिया पूरी की गई थी। उस समय भी धांधली की शिकायतें की गईं लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।
आरोप लगाया गया कि पिछले 11 वर्षों में कृषि मद से करीब 17 लाख रुपये की आय होने के बावजूद यह राशि कॉलेज खाते में जमा नहीं कराई। पीटीए फंड के नाम पर ली गई धनराशि को भी खातों में जमा नहीं कराया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नियुक्ति जैसी प्रक्रियाओं में भी नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।