{"_id":"5a68d9654f1c1b4f588b48e2","slug":"kisaano-ka-mda-par-hungaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का एमडीए पर हंगामा, पहले मुआवजा बाद में जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का एमडीए पर हंगामा, पहले मुआवजा बाद में जमीन पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर एक्सटेंशन में जमीन पर चल रहे कब्जा अभियान के विरोध में बुधवार को किसानों ने एमडीए पर जोरदार हंगामा किया। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एमडीए अधिकारियों से हुई रालोद कार्यकर्ताओं की वार्ता में यह एलान कर दिया गया कि जब तक मुआवजा नहीं देंगे, वहां अभियान नहीं चलाने दिया जाएगा। इसके लिए एमडीए को 15 दिन का समय दिया गया है।
गंगानगर में एमडीए जमीन पर कब्जा ले रहा है। इस बाबत गत दिवस भी रालोद कार्यकर्ताओं ने एमडीए पर हंगामा किया था। बुधवार को फिर रालोद किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष राहुल देव आदि के साथ काफी किसान यहां पहुंचे और हंगामा किया। महिला किसान वीसी दफ्तर के कार्यालय के रास्ते में बैठ गई और यहां से गुजर रहे वीसी का घेराव किया। बाद में एमडीए सभागार में किसानों और एमडीए अधिकारियों की वार्ता हुई।
पैसा तो दो, 40 हजार करोड़ बनता है
बैठक में राममेहर सिंह ने बताया कि इसी प्रकरण में 12 दिसंबर को बात हो गई थी पर आश्वासन देकर एमडीए ने वहां जबरन कब्जा लेना शुरू कर दिया। कहा कि अभी तक इन किसानों को वर्ष 1990 के अवार्ड का 46 रुपये तथा समझौते का 210 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भुगतान नहीं हुआ है। नियमानुसार यदि इसका चक्रवृद्घि ब्याज लगाया जाए तो 40 हजार करोड़ 216 करोड़ रुपये बनता है। किसानों ने कहा कि एमडीए कह रहा है कि एडीएम एलए के खाते में किसानों का पैसा डाला पर वह भी दूसरी योजना के किसानों को दे दिया गया। सुनील रोहटा ने कहा कि यह साफ है कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वहां अभियान रोकना होगा। यदि ऐसा नहीं होगा तो रालोद इसके लिए बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर सचिव राजकुमार, तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज सिंह के अलावा राजेंद्र चिकारा, कर्नल ब्रह्मपाल, नरेंद्र खजूरी समेत काफी किसान मौजदू रहे।
विज्ञापन
यहां आवास बनाएगा एमडीए
मेरठ। इस योजना में एमडीए आवास बनाने की भी तैयारी कर रहा है। योजना अधिकारी डीसी तोमर ने बताया कि यहां सौ एकड़ जमीन पर एमडीए आवास बनाएगा। बाकी में सड़क, मिनी व जोनल पार्क का निर्माण कराया जाएगा। एक्सटेंशन में बिक्री किए गए प्लाट स्वामियों को लेटर देकर अपने प्लाट पर कब्जे लेने के लिए सूचित भी किया जा रहा है।
5 वें दिन भी नहीं मिली फोर्स, कर्मचारियो नें संभाली कमान
गंगानगर। गंगानगर एक्सटेंशन की अधिग्रहीत भूमि पर कब्जे की कार्रवाई में बुधवार को पांचवें दिन फिर से अधिकारियों को पुलिस फोर्स नहीं मिल सकी। एमडीए कर्मचारियों ने ही हेलमेट और लाठी के सहारे सुरक्षा की कमान संभाली। इस दिन डिवाइडर रोड को किला रोड से जोड़ने का काम शुरू किया। जेसीबी व ट्रैक्टर से खुदाई की गई। बुधवार को योजना अधिकारी डीसी तोमर, अवर अभियंता पीयूष तोमर आदि मौके पर पहुंचे और 60 फीट मीटर चौड़ी डिवाइडर रोड को बनाने का काम शुरू किया। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, गंगानगर थाने के एक एसआई पंकज शर्मा व एक होमगार्ड ही मौजूद रहे।
आईआईएमटी चौराहे से भी बनेगा किला रोड के लिए रास्ता
गंगानगर में डिवाइडर रोड पर आईआईएमटी चौराहे से बिजली घर द्वितीय के सामने से होते हुए एक्सटेंशन भूमि में आम के बाग के बीच से चौड़ी डिवाइडर रोड किला रोड पर जाकर जुड़ेगी। जिससे गंगानगर से जाने वाले लोग अब्दुल्लापुर गांव जाए बगैर ही किला रोड पहुंच सकेंगे।
हमने कोई आश्वासन नहीं दिया
हम देख रहे हैं कि किसानों का कितना पैसा बनता है। हिसाब लगाने को कहा है। ऐसा कोई आश्वासन किसानों को नहीं दिया गया है कि एमडीए अपना अभियान रोक देगा। वहां जमीन कब्जा मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा- साहब सिंह, वीसी एमडीए