{"_id":"602d7ea08ebc3ee8f7660d3e","slug":"kisaan-panchaayat-kee-taiyaariyon-mein-juta-raalod-city-news-mrt52588754","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: किसान महापंचायत को लेकर तैयारी में जुटे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: किसान महापंचायत को लेकर तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
Thu, 18 Feb 2021 10:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद किसान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के मवाना में 27 फरवरी को होने वाली रालोद की किसान महापंचायत को लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की त्यागी हॉस्टल में बैठक बुलाई। बैठक में अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि चौधरी अजित सिंह के पत्र को गांव- गांव जाकर किसानों तक पहुंचाने का काम करें। किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांवों का लक्ष्य दिया जा रहा है। बैठक में पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, प्रदेश महासचिव राजकुमार त्यागी, नरेंद्र खजूरी, योगेश फौजी, शोहराब गयास, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जानी, रणवीर दहिया, सुभाष प्रमुख, कमलजीत, रत्न सिंह मवाना अक्षय, प्रधान धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/