फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kindness to the clerk... evidence in hand, still charge sheet not filed

Meerut News: लिपिक पर मेहरबानी... हाथ में सुबूत, फिर भी नहीं लगाई चार्जशीट

Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kindness to the clerk... evidence in hand, still charge sheet not filed
रोहटा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी के साढ़े तीन वर्ष पुराने मुकदमे में पुलिस ने अभी तक चार्जशीट नहीं लगाई है। आरोपी लिपिक वर्तमान में बिजनौर में महत्वपूर्ण पद पर तैनात है। पुलिस के पास पुख्ता सुबूत हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

रोहटा में तैनात रहे सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने 10 फरवरी 2020 को रोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कार्यालय में तैनात रहे वरिष्ठ लिपिक पूरन सिंह ने दो महिलाओं को उनके सामने पेश कर सेवानिवृत्त एएनएम हेमलता व कुसुमलता के एरियर के चेकों पर धोखाधड़ी से हस्ताक्षर कराकर तीन लाख रुपये का गबन कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने से पूर्व विभाग स्तर पर भी जांच की गई। इसमें लिपिक दोषी पाया गया था। विभागीय कार्रवाई करते हुए लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। बाद में पुलिस की विवेचना चलने का हवाला देते हुए बहाल कर शामली ट्रांसफर कर दिया। आरोपी ने कुछ माह बाद ही मामले की जांच रोहटा से जानी थाने ट्रांसफर करा ली थी। जांच ट्रांसफर हुए तीन साल बीत गए और पर्याप्त सुबूत पुलिस के पास हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन साल में कई विवेचक बदल चुके हैं। किसी ने भी इस मुकदमे में चार्जशीट नहीं लगाई। हाल ही में लिपिक का ट्रांसफर शामली से बिजनौर हो गया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले डॉ. सुधीर कुमार इस समय मेरठ में एसीएमओ हैं। उनका कहना है कि चार्जशीट न लगने का आरोपी फायदा उठा रहा है। पुलिस की मेहरबानी के चलते बिजनौर में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। कई बार विवेचक से मिलकर चार्जशीट लगाने की गुहार लगा चुका हूं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जानी थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी ने कहा कि यह विवेचक की लापरवाही है। विवेचक को विभाग से अनुमति लेकर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा देनी चाहिए थी। जल्द ही विभाग से अनुमति लेने की कार्रवाई कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed