फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kinauni mill started from today, still 190 crore outstanding

Meerut: आज से शुरू हुई किनौनी मिल, अभी भी 190 करोड़ बकाया

Tue, 01 Nov 2022 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kinauni mill started from today, still 190 crore outstanding

मेरठ में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक किसानों को बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है। सोमवार को किनौनी मिल का सत्र भी शुरू हो गया, लेकिन अभी भी किनौनी मिल पर किसानों का 190 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान कराए जाने व अन्य मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भाकियू के उत्तर प्रदेश महासचिव सत्यवीर के नेतृत्त में किसान जिलाधिकारी पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर किसान यहां धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। बिजली से संबंधित समस्याओं के कारण किसान अभी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: अनमोल हत्याकांड में छात्रों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई। भाकियू ने किसानों की सभी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांगे जल्द ही पूरी नही हुई तो भाकियू आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, विनेश प्रधान, मेहबूब समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहिउद्दीन पुर पर 58 करोड़ बकाया
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेरठ में 6 मिल हैं जिनमें से चार मिल शत प्रतिशत भुगतान कर चुकि हैं। वर्तमान में किनौनी पर किसानों का 190 करोड़ व मोहिउद्दीन पुर मिल पर 58 करोड़ का बकाया है। जल्द ही किसानों को बाकी भुगतान भी कराया जाएगा।

7 नवंबत तक शुरू हो जाएंगी सभी मिलें
31 अक्तूबर को किनौनी मिल शुरू चुकी है। अन्य मिलों में आज 1 नवंबर को नंगलामल, 4 नवंबर को मवाना, 5 नवंबर को सकौती और 7 नवंबर को मोहिउ्दीनपुर मिल शुरू होगी। इससे पहले किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed