फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killing two brothers

मेरठ में खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की मौत

Sat, 16 Sep 2017 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 16 Sep 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Killing two brothers
घटनास्थल पर पूछताछ करती एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में फलावदा के सनौता गांव में बृहस्पतिवार शाम अलग-अलग समुदाय के दो परिवारों में हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव व फायरिंग भी हुई। मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। मृतकों के पिता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से एक गुलफाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक सनौता गांव में दलित और मुस्लिमों की मिश्रित आबादी है। धर्मवीर व पप्पू समेत कई लोगों के घरों के बाहर बुग्गी खड़ी होती हैं, जिसका दूसरे समुदाय के लोग ऐतराज करते हैं। बुग्गी खड़ी होनी बंद नहीं हुई तो दूसरे समुदाय ने भी अपने घर के बाहर कार खड़ी करनी शुरू कर दी, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे कार खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद धर्मवीर और हाजी निसार पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दलित पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें निसार के बेटे दिलशाद (24) व मनसाद (20) को गोली लगी। दोनों तरफ से गोलियां चलते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। परिवार के लोग दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों के घर पर हमले की कोशिश
दोनों सगे भाइयों की मौत पर सनौता और आसपास के गांवों में तनाव की स्थिति बन गई। आरोपियों के घर पर हमले की कोशिश की गई। गनीमत रही कि पुलिस ऐन वक्त पर मौके पर पहुंच गई। एसएसपी मंजिल सैनी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed