फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killing of salesman, nephew was stunned to see the zombies

सेल्समैन की गला रेत कर हत्या, लाश देख सन्न रह गया भतीजा

Fri, 27 Oct 2017 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 27 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Killing of salesman, nephew was stunned to see the zombies
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत के लुहारी गांव में शराब के ठेके में सो रहे सेल्समैन की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। इस वारदात की बृहस्पतिवार सुबह उस समय जानकारी मिली, जब उसका भतीजा चाय लेकर ठेके में गया। सेल्समैन का भतीजा जैसे ही ठेके में पहुंचा तो वहां लाश देख सन्न रह गया। सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, लाश बोरे में बंद कर...
विज्ञापन


मृतक अंग्रेज पाल सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह लुहारी गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित है। काफी समय से वह लुहारी गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। बुधवार की रात में वह ठेके में सो रहा था। सुबह जब उसका भतीजा संजीव पुत्र विक्रम ठेके में उसे चाय देने पहुंचा तो ठेके के किवाड़ खुले मिले और वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गला रेत कर हत्या की और शरीर पर भी धारदार हथियारों के निशान हैं। उसने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। हत्या की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर एसपी जय प्रकाश सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस वारदात के पीछे अभी तक पुलिस जांच में लूट का विरोध करना, रंजिश या और कुछ हत्या का कारण भी हो सकता है, बताया जा रहा है। इस संबंध में मृतक के भतीजे संजीव ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed