फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killed the woman when she saw him talking with each other

युवती का उस्तरे से गला रेता

Mon, 14 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Killed the woman when she saw him talking with each other
बिजनौर मर्डर: हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी सलीम। - फोटो : BIJNOR
युवती को एक दूसरे युवक के साथ बात करते देख मार डाला
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। दो सप्ताह से लापता दलित युवती काजल (21) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक दूसरे समुदाय से है और उसने एक अन्य युवक के साथ बात करते देखने पर ही युवती का गला रेत दिया था। युवती के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले। तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है।

काजल (21) हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री थी। गत 31 अगस्त को वह घर से सहेली के यहां दावत खाने की बात कहकर गई थी। दो दिन बाद परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही सलीम से पूछताछ की तो उसने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी उसे ठिकाने लगाने की ठान ली थी। सलीम ने काजल को 31 अगस्त की रात कॉल करके हरदासपुर के जंगल में बुलाया और उसे शराब भी पिलाई। बाद में उस्तरे से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार सुबह गांव हरदासपुर गढ़ी के जंगल में ईख के खेत से टुकड़ों में बंटा काजल का कंकाल बरामद कर लिया है।

बिजनौर मर्डर::   हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा की मृतक प्रेमिका काजल का फाइल फोटो।

बिजनौर मर्डर:: हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा की मृतक प्रेमिका काजल का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed