{"_id":"5f513c8a8ebc3e53b9618d7f","slug":"kidneep-a-young-man-for-muredr-from-delhi-encounter-the-police-in-the-round-one-decoits-arrest-sardana-news-mrt4995229139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने के लिए युवक को दिल्ली से उठाकर लाए, गश्त के दौरान पुलिस से हो गई मुठभेड़, एक बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या करने के लिए युवक को दिल्ली से उठाकर लाए, गश्त के दौरान पुलिस से हो गई मुठभेड़, एक बदमाश पकड़ा
विज्ञापन
accused of kidnapping
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से पांच लोगों ने एक युवक का अपहरण कर जानीखुर्द के जंगल में लाकर हत्या करने की कोशिश की। घायल युवक के शोर मचाने पर गश्त कर रही पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। वहीं युवक को भी बचा लिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला निवासी नाजिम पुत्र नवाज अली का बुधवार रात कार सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी युवक नाजिम को हत्या के इरादे से जानीखुर्द के खेड़की गांव के जंगल में लेकर आ गए। नाजिम ने उनके चुंगल से छूटने की कोशिश की तो आरोपियों ने सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। नाजिम ने जान बचाने की गुहार लगाई और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर मेरठ-बागपत मार्ग पर गश्त कर रही जानीखुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी पांचों युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने किसी तरह एक आरोपी को तमंचे और दो कारतूस के साथ पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवकों की कार भी मौके से बरामद कर ली। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी युवक जाकिर निवासी गांव कुरैनी थाना नरेला दिल्ली ने बताया कि उसकी कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर नाजिम से मारपीट हो गई थी।
उसने बदला लेने के लिए चार दोस्तों के साथ नाजिम की हत्या की योजना बनाई थी। उसे अपहरण कर यहां जान से मारने के लिए लाए थे। पुलिस ने आरोपी जाकिर, विक्की गांव शिवा जिला पानीपत हरियाणा, सारिक, आसिफ और फारूख निवासी नरेला दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पुलिस ने जाकिर को चालान कर जेल भेज दिया।