फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of teenager on force, destruction of the destitute people by feeding addicted substances

तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, दरिंदों ने नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी

Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of teenager on force, destruction of the destitute people by feeding addicted substances
किशीरो के साथ दरिंदगी

सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित गांव में हथियारों से लैस युवकों ने किशोरी का घर से अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पूरी रात हैवानियत के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में शनिवार को किशोरी अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। देर शाम होश में आने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। पहले लखनऊ मुख्यालय डायल-100 को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी

Kidnapping of teenager on force, destruction of the destitute people by feeding addicted substances
तमंचे के बल पर किशोरी के साथ रेप

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे किशोरी अपने घर में सो रही थी। गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा और तमंचे से आतंकित कर उसे घर से बाहर ले आया। घर से थोड़ी दूरी पर खड़ी कार में उसने किशोरी को बैठा लिया और उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथियों के साथ गैंगरेप किया। करीब छह घंटे बाद लड़की किसी तरह से बदहवास हालत में अपने घर पहुंची जहां वह कुछ भी बता पाने की हालत में नही थी। देर शाम तक उसे होश आया तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसके परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में पहले उन्होंने फोन के जरिए 100 नंबर पर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक फिरोज उर्फ भोला पुत्र शमीम को पहचानने का दावा किया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस थाने आकर लिखित शिकायत देने की बात कहकर लौट गई। रविवार को परिजन पीड़िता को लेकर रामपुर मनिहारन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़िता की शिनाख्त पर फिरोज को नामजद करते हुए उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी वेदपाल गिरी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed