फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of teenage girls: Two girl students missing from Meerut found unconscious in Aligarh

अपहरण: कोचिंग के रास्ते में उन लड़कों ने कार में खींचा और फिर...., होश आने पर किशोरियों ने बताई आपबीती

Sat, 30 Nov 2024 12:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 30 Nov 2024 12:39 AM IST
सार

अलीगढ़ के लोधा में एक खंडहर के पास एक ग्रामीण लघुशंका के लिए रुका । तभी उसने एक बच्ची की चीख-पुकार सुनी। पास जाकर देखा तो दो किशोरियों के हाथ पांव बंधे थे और वे बेहोशी की हालत में मदद की गुहार लगा रही थीं।

विज्ञापन
Kidnapping of teenage girls: Two girl students missing from Meerut found unconscious in Aligarh
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ से कोचिंग सेंटर से घर जाते समय 28 नवंबर को लापता हुईं बारहवीं कक्षा की दो छात्राएं 29 नवंबर को अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के गोविंदपुर फगोई गांव के पास एक खंडहर प्याऊ धर्मशाला के भवन में बेहोशी की हालात में पड़ी मिलीं। दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ युवकों ने उन्हें कोचिंग सेंटर जाते वक्त जबरन कार में खींच लिया, फिर उन्हें होश नहीं रहा। 
विज्ञापन


परिजनाें ने दर्ज कराई गुमशुदगी
इस मामले में पुलिस ने दोनों छात्राओं से अलग- अलग बातचीत करने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी। छात्राओं के गायब हो जाने के मामले में परिजनों की ओर से थाना भावनपुर में गुमशुदगी दर्ज करायी गई है। देर शाम इलाका पुलिस के साथ परिजन थाने आ गए।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 29 नवंबर दोपहर करीब तीन बजे थाना लोधा क्षेत्र में गांव गोविंदपुर फगोई के पास बनी खंडहर प्याऊ धर्मशाला के पास एक ग्रामीण लघुशंका के लिए रुका । तभी उसने एक बच्ची की चीख-पुकार सुनी। ग्रामीण जब धर्मशाला परिसर में पहुंचा तो दो छात्राएं जिनकी उम्र करीब 15-16 साल के बीच थी और उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे जमीन पर पड़ी हुई मिलीं। जिनमें एक छात्रा कुछ होश में थी तो दूसरी बेहोशी की हालत में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण ने सुनी चीख-पुकार, फिर कराया उपचार
होश में आने पर किशोरियों ने मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर कार में खींचकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। सूचना पर परिजन और थाना भावनपुर पुलिस भी लोधा थाने पर पहुंच गई है।

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे थाना लोधा क्षेत्र में गांव गोविंदपुर फगोई के पास बनी खंडहर प्याऊ धर्मशाला के पास से गुजर रहे एक ग्रामीण चीख पुकार सुनी। वह धर्मशाला परिसर में पहुंचा तो वहां 15-16 साल की दो किशोरी जमीन पर पड़ी थीं। 

एक छात्र को कुछ होश था और दूसरी बेहोश थी। ग्रामीण के शोर मचाने पर और लोग मौके पर पहुंच गए। इनके हाथ पैर खोले और उपचार के लिए गांव में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक वह कहां रही इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
 

कोचिंग के लिए निकली थीं छात्राएं
सूचना पर लोधा थाने के प्रभारी और सीओ गभाना डीएन मिश्रा भी पहुंच गए। सीओ डीएन मिश्रा के अनुसार दोनों छात्राओं ने बताया कि वे मेरठ के थाना भावनपुर की तक्षशिला काॅलोनी गली नंबर दो की रहने वाली हैं और मेरठ के ही प्रतापनगर इलाके के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर काॅलेज में बारहवीं कक्षा में पढ़ती हैं। इनमें एक छात्रा मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है तो दूसरी मुजफ्फरनगर से आकर परिजनों के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है।

छात्राओं के अनुसार वे घटना के समय काॅलोनी में ही स्थित एक कोचिंग सेंटर में अंग्रेजी विषय की कोचिंग करने जा रही थीं। चाैधरी ढाबा के पास पहुंची तो कार सवारों ने कार में खींच लिया और उन्होंने शोर मचाया तो मुंह भींच लिया व कुछ सुंघा दिया, इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। 

एक छात्रा बोली- होश आया तो खुद को खंडहर में पाया
होश आया तो खुद को खंडहर में पाया। पुलिस ने दोनों छात्राओं से अलग- अलग पूछताछ की। देर शाम भावनपुर पुलिस के साथ परिजन थाने पर पहुंच गए। आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके के ही कुछ लड़के उन्हें परेशान कर रहे थे और डरा-धमकाकर उनसे मोबाइल नंबर मांग रहे थे। कार में जबरन खींचकर लाने वाले वही युवक थे। 

सीओ गभाना ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से थाना भावनपुर में छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजन और पुलिस पहुंच गई है। छात्राओं ने अपने बयान में युवकों पर किसी तरह की मारपीट या अन्य किसी प्रकार के शारीरिक शोषण आदि का आरोप नहीं लगाया है। फिर भी अभी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed