फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of 10 year old student in Meerut but excluding later the miscreants fled

UP: मेरठ में 10 साल के छात्र का अपहरण, पांच घंटे कार में घुमाया, फिर सड़क पर छोड़कर भागे बदमाश

Mon, 16 Jan 2023 07:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Jan 2023 07:41 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में बदमाशों ने 10 साल के छात्र का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने बच्चे को पांच घंटे तक कार में घुमाया, फिर सड़क पर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Kidnapping of 10 year old student in Meerut but excluding later the miscreants fled
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाडीगेट क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी के पास से कार सवारों ने एक 10 साल के छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे लिसाड़ी क्षेत्र में ले गए। उधर, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं बदमाश करीब पांच घंटे तक बच्चे को कार में घुमाने के बाद छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खुशहाल कॉलोनी निवासी हाजी राशिद का 10 साल का बेटा मोहम्मद शाद कक्षा तीन का छात्र है। हाजी राशिद का सूरत में कपड़े का कारोबार है। हाल में वह सूरत गए हुए हैं। छात्र मोहम्मद शाद ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह लिसाड़ी रोड पर अपने चाचा को खाना देने के लिए गया था। वापस लौटते समय कार में सवार होकर आए अमान और उसकी मां भूरी उर्फ शायमा दो लोगों के साथ मिलकर बच्चे को कार में उठाकर ले गए। वहीं शाद जब घर नहीं पहुंचा तो उसे तलाश किया गया।
विज्ञापन


वहीं काफी तलाशने के बाद परिजनों ने पुलिस चौकी पिलोखड़ी पर सूचना दे दी। पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी बच्चे को लिसाड़ी थाना रोड पर फेंककर भाग गए। इसके बाद छात्र किसी तरह घर पहुंचा। उसको देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम

शाद ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसको जंगल में ले गए थे, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की। उन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचा उसकी कनपटी पर लगा दिया। पुलिस पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को तीन साल पहले अमान बहला फुसला कर ले गया था। उसके बाद अमान ने बेटी से निकाह कर लिया था। 

यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें

बताया गया कि वे अपनी बेटी से नहीं मिलते थे, लेकिन अमान उनकी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करता था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पुरानी रंजिश का मामला सामने निकलता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed