{"_id":"675e5d79411546484c0298dc","slug":"kidnapping-case-mushtaq-khan-reached-bijnor-from-dubai-got-nervous-while-narrating-the-incident-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kidnapping case: दुबई से बिजनौर पहुंचे मुश्ताक खान, घटनाक्रम बताते हुए फफक पड़े, इस आईएएस ने की मदद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidnapping case: दुबई से बिजनौर पहुंचे मुश्ताक खान, घटनाक्रम बताते हुए फफक पड़े, इस आईएएस ने की मदद...
Sun, 15 Dec 2024 10:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:09 AM IST
सार
आईएएस डॉ. हीरालाल निजी काम से सात दिसंबर को मुंबई में थे। वहां पर मुश्ताक ने आईएएस को अपहरण कांड की आपबीती सुनाई। इसके बाद बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
बिजनौर पहुंचे मुश्ताक खान पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपहरणकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी होने की खबर लगने पर अभिनेता मुश्ताक खान दुबई में चल रही फिल्म की शूटिंग छोड़कर शनिवार सुबह बिजनौर पहुंच गए। मुश्ताक ने बताया कि 20 नवंबर को अगवा कर बदमाश उनको पहले दिल्ली स्थित जैन शिकंजी एवं रेस्टोरेंट पर ले गए और फिर बिजनौर में लवी पाल के घर में बंधक बनाकर रखा। वह बहुत डर गए थे और रातभर नहीं सो पाए।
विज्ञापन
मुश्ताक खान ने बताया कि सुबह चार बजे मस्जिद में अजान सुनकर सुबह होने की जानकारी हुई। साहस किया और बंधनमुक्त होकर घर से बाहर निकले। रास्ते में टेंपो चालक मिला, जिसने मस्जिद तक जाने का रास्ता बताया था। वहां पहुंचे और लोगों ने मदद की। 21 नवंबर को गाजियाबाद में अपने दोस्त के घर पहुंचे और 22 नवंबर को मुंबई वापस पहुंच गए। बदमाशों ने दो दिन उन्हें बिजनौर में ही ढूंढा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सचिव आईएएस डॉ. हीरालाल अपने निजी काम से सात दिसंबर को मुंबई में दोस्त अभिनेता अनुराग कुशवाहा के पास गए थे। अनुराग ने मुश्ताक को फोन करके अपने घर मुंबई में बुलाया। जहां पर मुश्ताक ने आईएएस को अपहरण कांड की आपबीती सुनाई। आईएएस ने बिजनौर पुलिस से फोन पर बात की, तब जाकर पुलिस ने मुश्ताक की कंपनी मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मुश्ताक ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छह दिन में अपहरण करने वाले बदमाशों का पर्दाफाश करने पर बिजनौर पुलिस की सराहना की।
मुश्ताक ने कहा कि बिजनौर एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेयी और उनकी पुलिस टीम ने इस गिरोह का खुलासा कर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का विश्वास जीता है। आईएएस डॉ. हीरालाल का कहना है कि मुश्ताक बहुत डरे हुए थे। मुंबई पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में बिजनौर पुलिस ने मुकदमा लिखा और बदमाशों की फर्जी इवेंट कंपनी का पर्दाफाश कर दिया।
लॉक लगाना भूल गए थे बदमाश
मुश्ताक खान ने बताया कि बदमाश शराब के नशे में थे और सो गए थे। बदमाश बार-बार कमरे लॉक करने की बात कहते रहे, लेकिन नशे में होने के चलते लॉक लगाना भूल गए। जिसके चलते वह बदमाशों की चंगुल से निकल सके। पुलिस को घटनाक्रम सुनाते सुनाते मुश्ताक की आंखों में आंसू आ गए। एसपी बिजनौर ने उनका ढांढस बंधाया और कहा कि बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करेंगे।
मुश्ताक खान ने बताया कि बदमाश शराब के नशे में थे और सो गए थे। बदमाश बार-बार कमरे लॉक करने की बात कहते रहे, लेकिन नशे में होने के चलते लॉक लगाना भूल गए। जिसके चलते वह बदमाशों की चंगुल से निकल सके। पुलिस को घटनाक्रम सुनाते सुनाते मुश्ताक की आंखों में आंसू आ गए। एसपी बिजनौर ने उनका ढांढस बंधाया और कहा कि बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करेंगे।