{"_id":"675e631bd9c3a50d4003b62d","slug":"kidnapping-case-lavi-pal-went-to-mumbai-with-his-wife-for-the-promotion-of-sunil-pal-s-film-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kidnapping case: सुनील पाल की फिल्म के प्रमोशन में पत्नी संग मुंबई गया था लवी पाल, असल जिंदगी में है बहरूपिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidnapping case: सुनील पाल की फिल्म के प्रमोशन में पत्नी संग मुंबई गया था लवी पाल, असल जिंदगी में है बहरूपिया
Sun, 15 Dec 2024 10:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:33 AM IST
सार
किडनैपिंग में पकड़े आरोपी का एक नाम लवी चौधरी है, दूसरा सुशांत और तीसरा हिमांशु है। सुशांत के नाम से उसने सभासद पद का चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड लवी पाल पहली बार वर्ष 2016 में मुंबई गया था। वहां आरोपी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों से मुलाकात व बातचीत की। 15-20 दिन मुंबई में रुका और फिर अभिनेताओं के अपहरण की योजना बनाने में लग गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी सुनील पाल की फिल्म के प्रमोशन में लवी अपनी पत्नी के साथ मुंबई में गया था। इसके बाद गिरोह ने अभिनेता अरुण बख्शी, मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण किया। फर्जी इवेंट कंपनी के जरिये अभिनेताओं की बुकिंग की। उन्हें बुलाने के बाद अपहरण कर फिरौती वसूली थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी को दिल्ली तक बुलाया था। बाकायदा रिसीव कर अपहरण भी कर लिया। लेकिन किसी वजह के चलते आरोपी उन्हें वापस दिल्ली छोड़ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुश्ताक, सुनील के बाद अभिनेता शक्ति कपूर को भी अपहरण करने की योजना बना ली थी। इवेंट के लिए शक्ति कूपर को आमंत्रित कर दिया था, लेकिन एडवांस फीस ज्यादा होने की वजह से बात नहीं बनी थी। हालांकि बातचीत का सिलसिला अभी जारी था। इससे पहले आरोपियों की फर्जी इवेंट कंपनी का भंडाफोड़ हो गया।
पुलिस बनकर करते थे फ्लाइट की बुकिंग
एसपी ने बताया कि अभिनेताओं को फोन करने वाला राहुल सैनी कोई और नहीं बल्कि लवी पाल ही है। बता दें कि उसका एक नाम लवी चौधरी है, दूसरा सुशांत और हिमांशू के नाम भी बताता है। सुशांत के नाम से उसने सभासद पद का चुनाव भी लड़ा था। आरोपी शशांक अभिनेताओं की बुकिंग होने के बाद उनके लिए फ्लाइट के टिकट बुक करता था। लवी ने गिरोह के अन्य सदस्यों को बता रखा था कि शशांक पुलिस में है। उधर, अजीम मोबाइल सर्विस की दुकान पर काम करता था।

अर्जुन कर्णवाल की मां ने खड़ा किया सवाल
इस केस में शामिल अर्जुन कर्णवाल की मां ने बताया कि उनके बेटे ने चार दिन पहले मेरठ में सरेंडर कर दिया था। अब मेरठ पुलिस कुछ बता नहीं रही है। ऐसे में उनके बेटे का कहीं पता नहीं चल रहा है।
इस केस में शामिल अर्जुन कर्णवाल की मां ने बताया कि उनके बेटे ने चार दिन पहले मेरठ में सरेंडर कर दिया था। अब मेरठ पुलिस कुछ बता नहीं रही है। ऐसे में उनके बेटे का कहीं पता नहीं चल रहा है।
पूर्व सभासद पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
आरोपी पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की पर गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2006 में पहली बार आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2010, 2011 और 2016 में तीन अलग अलग हत्या के केस में उसका नाम आया। साल 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।