फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kidnapped of a girl in Saharanpur and Police sent the accused to jail

यूपी: युवती का अपहरण और आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़, धमकी के बाद परिवार फरार

Wed, 27 Mar 2019 08:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
kidnapped of a girl in Saharanpur and Police sent the accused to jail
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बहला फुसलाकर युवती का अपहरण करने के आरोपी के मकान पर लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपी युवक के परिजन लोगों की धमकी के बाद ही घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, जबकि आरोपी युवक को पुलिस दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सौरभ पर एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती के परिजनों ने पिछले सप्ताह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया और युवती को बरामद कर लिया था। सौरभ को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में कुछ लोगों ने पंचायत भी की थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम युवती के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर परिजनों से मारपीट की। आरोप है कि बुधवार सुबह लगभग सात बजे युवती के परिजन कुछ लोगों को साथ लेकर दोबारा से आरोपी युवक के घर पहुंच गए और आरोपी युवक के घर में तोड़फोड़ कर दी। घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। लोगों का आक्रोश देख आरोपी युवक के परिजन जान बचाकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ सामान ले जाकर ढमोला नदी में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस दूर खड़ी हुई तमाशा देखती रही। न तो तोड़फोड़ कर रहे लोगों को ही रोका और न ही सामान ले जा रहे लोगों पर ही कोई कार्रवाई की। पुलिस शिकायत आने का इंतजार करती रही। 

इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को जेल भेजा जा चुका है। बुधवार सुबह आरोपी युवक की झोपड़ी को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हालांकि अभी तक किसी ने भी शिकायत नहीं की है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed