फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khod daala basement

अनुमति से चार गुना खोद डाला बेसमेंट

Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
khod daala basement
पंचशील कॉलोनी में अनुमति से चार गुना खोद डाला बेसमेंट - फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के मामले में खनन विभाग ने बेसमेंट मालिक को पेनल्टी सहित सवा दो लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। जिसमें स्वीकृति के अनुपात में चार गुना खनन करना पाया गया है।बेसमेंट मालिक सरोज पत्नी ओमप्रकाश शर्मा निवासी पंचशील कालोनी ने एमडीए से बेसमेंट का नक्शा स्वीकृत कराया था। नक्शे के अनुसार 247.74 वर्ग मीटर जमीन में बेसमेंट तैयार होना है, जिसके लिए बेसमेंट मालिक ने 557.5 घन मीटर खुदाई की अनुमति खनन विभाग से प्राप्त की थी।
विज्ञापन

लेकिन खुदाई 1950 घन मीटर की कर डाली। यही नहीं, इस खनन के लिए विभाग ने 19 दिसंबर 2015 से 29 अप्रैल 2016 तक ही खुदाई की अनुमति दी थी। लेकिन बेसमेंट मालिक ने दोनों ही शर्तों का उल्लंघन किया। एक तरफ जहां करीब 1400 घन मीटर ज्यादा खुदाई कर डाली। वहीं, तय समय सीमा से आगे जाकर खुदाई जारी रही।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम पंकज यादव ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर खनन विभाग ने जांच कर बेसमेंट मालिक को करीब दो लाख रुपये रायल्टी और 25 हजार रुपये पेनल्टी जमा कराने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध है बेसमेंट
बेसमेंट मालिक ने नक्शा पास कराने के साथ ही एमडीए की साठगांठ से खेल किया है। क्योंकि जितना खनन उसने बेसमेंट के लिए किया है, उससे साफ है कि वह सिंगल नहीं बल्कि डबल बेसमेंट बनाने की तैयारी में था।

जबकि नक्शा सिर्फ सिंगल बेसमेंट का ही स्वीकृत हुआ है। ऐसे में बेसमेंट मालिक ने यहां चार गुना खुदाई कर जहां अवैध निर्माण की पूरी तैयारी की। वहीं इस मामले में खनन विभाग पर भी अंगुली उठ रही हैं। क्योंकि खनन की स्वीकृति देने के बाद विभाग यदि मौके पर जाकर जांच करता तो उसे पता चल जाता कि स्वीकृति से चार गुना खनन हो रहा है। एमडीए और खनन विभाग सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed