{"_id":"57b4ccdc4f1c1bda786ec541","slug":"khilario-ka-tohfha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को तोहफा, बढ़ाई इनाम की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को तोहफा, बढ़ाई इनाम की राशि
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। कुलपति ने कैश इंसेंटिव में इजाफा कर दिया है। व्यक्तिगत और टीम को मिलने वाली इनामी राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। तीन साल बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा छात्रों के लिए राहत की खबर यह भी है कि स्पोर्ट्स फीस नहीं बढ़ेगी। कुलपति ने फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
बुधवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक हुई। काउंसिल ने कॉलेज स्तर पर तीन नए खेल शामिल करने का निर्णय किया। ये खेल योगा, वुशू और रस्साकशी हैं।
अंतर महाविद्यालय स्तर पर इनकी अब प्रतियोगिताएं होंगी। खिलाड़ियों के लिए अहम निर्णय यह हुआ कि कुलपति कैश इंसेंटिव में बढ़ोतरी कर दी है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर खिलाड़ी द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर 41 हजार रुपये, सिल्वर मेडल पर 31 हजार और ब्रांज मेडल जीतने पर 25 हजार रुपये का कैश इंसेंटिव दिया जाएगा। पहले यह क्रमश: 30, 25 और 20 हजार रुपये था। इसी तरह टीम इवेंट में गोल्ड पर 30 हजार, सिल्वर 20 हजार और ब्रांज मेडल पर 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पहले यह क्रमश: 12, 10 और 8 हजार रुपये था। विवि छात्रों से स्पोर्ट्स फीस के नाम पर 100 रुपये फीस लेता है। कई साल से इसमें इजाफा नहीं हुआ है। काउंसिल के सामने फीस बढ़ाने का प्रस्ताव गया तो कुलपति ने फीस बढ़ाने से मना कर दिया। स्पोर्ट्स कोटे को लेकर भी चर्चा हुई। अगले साल से स्पोर्ट्स कोटा अलग फिक्स करने पर सहमति बनी। बैठक में काउंसिल के चेयरमैन डॉ. नरेश मलिक, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. जीएस रूहल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रो. वाई विमला, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रिकेट नॉर्थ जोन कराएगा विवि
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट की कड़ी में सीसीएसयू इस बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगी। यह 21 नवंबर से होना प्रस्तावित है। अक्तूबर में डेट पर मुहर लग जाएगी। मैच छह ग्राउंड पर होंगे। इनमें चार ग्राउंड मेरठ कॉलेज, गांधी बाग और विवि कैंपस के ग्राउंड हैं। टूर्नामेंट में 60 से अधिक टीमें आने की संभावना है। विवि ने क्रिकेट आखिरी बार नॉर्थ जोन टूर्नामेंट सत्र 2007-08 में कराया था।