{"_id":"664fbcc22fcff27c95008397","slug":"khatauni-will-be-available-through-online-payment-qr-codes-will-be-installed-in-tehsils-meerut-news-c-30-1-smrt1052-124180-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी खतौनी, तहसीलों में लगेंगे क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी खतौनी, तहसीलों में लगेंगे क्यूआर कोड
Fri, 24 May 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 24 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। किसान अब नकद के अलावा ऑनलाइन भुगतान कर भी तहसीलों से खतौनी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए सभी तहसीलों में जल्द क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत किसान नकद भुगतान के अलावा काउंटर पर स्थापित क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे।
जनपद की सभी तहसीलों में खतौनी की प्रमाणित प्रति लेने के लिए जल्द ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा होने जा रही है। इससे किसान नकद धनराशि नहीं होने पर ऑनलाइन भुगतान कर अपनी खतौनी ले सकेंगे। ऐसे में खुले रुपये नहीं होने पर किसानों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। राजस्व परिषद के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने निर्देश दिए थे कि खतौनी प्राप्त करने के लिए नकद के अलावा क्यूआर कोड, यूपीआई आधारित पेमेंट की व्यवस्था लागू की जाए।
इस व्यवस्था के तहत किसान काउंटर पर स्थापित क्यूआर कोड स्कैन कर धनराशि का भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी। जिले की सभी तहसीलों में इस व्यवस्था को लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह ने क्यूआर कोड यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान लेने के लिए जरूरी स्टैटिक क्यूआर कोड स्टेंडी और पीओएस मशीन तहसील काउंटर पर स्थापित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
- वर्जन -
खतौनी के लिए किसानों से नकद के अलावा डिजिटल भुगतान भी लिया जा सकेगा। इसके लिए सभी तहसीलाें में क्यूआर कोड लगेंगे। चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।