फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khatauli Rail Incident : people still in danger, trains running on the track of negligence

खतौली रेल हादसा : अभी-भी खतरे में लोग, लापरवाही के ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनें

Fri, 25 Aug 2017 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
Khatauli Rail Incident : people still in danger, trains running on the track of negligence
रेल हादसे के बाद भी लापरवाही

खतौली और औरैया में पांच दिन के भीतर हुए दो बड़े ट्रेन हादसों से भी रेलवे विभाग के अधिकारियों ने सबक नहीं लिया है। लापरवाही का आलम यह है कि देवबंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियों में लगे पेंड्रोल क्लिप दर्जनभर जगहों से निकले मिले। लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। ऐसा लगता है रेलवे विभाग फिर से किसी बड़े ट्रेन हादसे का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

रेल पटरियों से पेंड्रोल क्लिप निकले मिले

Khatauli Rail Incident : people still in danger, trains running on the track of negligence
रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही

बृहस्पतिवार को रेल पटरियों से पेंड्रोल क्लिप निकले होने की सूचना मिलते ही मीडिया का रेलवे स्टेशन पर जमावड़ा लग गया। देखने में आया कि प्लेटफार्म नंबर एक की रेल पटरियों में दर्जनभर स्थानों से पेंड्रोल क्लिप गायब हैं। कई पेंड्रोल क्लिप तो पटरियों के बीच में ही पड़े मिले। जबकि दर्जनभर से अधिक रेल गाड़ियां इस पटरी से होकर गुजर चुकी है, लेकिन निकले पड़े पेंड्रोल  क्लिप की कोई सुध लेने वाला नहीं है। उधर, स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि ट्रेनों की तेज गति के कारण पेंड्रोल क्लिप बाहर निकल आते हैं, जिन्हें बाद में की-मैन उस स्थान पर लगा देते हैं। उन्होंने माना कि इसमें की-मैन की लापरवाही है। जांच कराई जाएगी। उन्होंने सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार को इस बारे में की-मैन की भूमिका जांचने के निर्देश दिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed