फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khatauli in Lodging on track Golden Temple Express, scream

खतौली में हादसे का शिकार होने से बची गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, मची चीख-पुकार

Sat, 26 Aug 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Khatauli in Lodging on track Golden Temple Express, scream
खतौली में हुआ था रेल हादसा

खतौली में उत्कल हादसे के बाद कॉशन लगा ट्रैक अभी तक पूरी तरह सही नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रैक के पत्थर निकलने से थोड़ा लड़खड़ा गई तो यात्रियों की चीख निकल गई। हालांकि ट्रेन की गति धीमी होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। यात्रियों की सूचना के बाद सिटी स्टेशन से मुजफ्फरनगर स्टेशन को जानकारी दी गई। इसके बाद गैंग को भेजकर ट्रैक को दिखवाया गया। 

विज्ञापन


उत्कल हादसे के बाद ट्रैक की मरम्मत करके इस पर 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति का कॉशन लगाया गया है। ट्रैक के पक्के होने तक ट्रेनों और मालगाड़ी को अलग-अलग गति से निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को गोल्डन टेंपल तड़के करीब पौने पांच बजे जब इस ट्रैक से गुजरी तो उसके कुछ कोच अचानक लड़खड़ाने लगे। सूत्रों के मुताबिक एक जगह ट्रैक के नीचे से पत्थर हटने से पटरी के जंप लेने पर ऐसा हुआ था। सिटी स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के यात्रियों ने मामले की जानकारी यहां दी तो यहां से इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर स्टेशन को दे दी गई। इसके बाद पहुंचे गैंगमैन ने ट्रैक को दुरुस्त कर दिया। हालांकि इस बारे में स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वे उस समय यहां नहीं थे। मामले का पता करके जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

हींड में रेलवे लाइन के नीचे हुआ मिट्टी कटान 

Khatauli in Lodging on track Golden Temple Express, scream
मुजफ्फरनगर में हुआ रेल हादसा

बुधवार देर शाम हींड रेलवे स्टेशन के निकट बनाए गए अंडरपास बी-अप के दोनों ओर भारी वर्षा के कारण मिट्टी कटान हो गया। जिससे रेलवे लाइन की बाईं ओर की लगभग आधा मीटर दूरी की लाइन के नीचे की मिट्टी धंस गई। गांव धनेना की ओर जा रहे ग्रामीणों ने मिट्टी कटान और रेलवे लाइन के नीचे मिट्टी न होने से पटरी खाली होने की सूचना थानाभवन रेलवे स्टेशन मास्टर रामपाल सिंह को दी। कर्मचारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों के साथ पहुंचे सेक्शन इंजीनियर ने प्लास्टिक के कट्टों में भरी मिट्टी डलवाकर कटान रुकवाया। रेलवे लाइन किनारे पत्थर आदि डाले गए। 

रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप गायब 
जगत कॉलोनी के सामने जिस जगह कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था। उससे मात्र डेढ़ किलोमीटर मुजफ्फरनगर की ओर गंगनहर का रेलवे लोहे का पुल है। इस पुल पर भी कई बार रेलवे ट्रैक के नट-बोल्ट ढीले हो चुके हैं। रेलवे पुल के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक के पेंड्रोल निकले मिले। दो-तीन पेंड्रोल गायब भी हैं। पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों को भी इसका पता नहीं चल सका है। इसके बावजूद रेलवे ट्रैक से धड़ाधड़ ट्रेनें गुजर रही हैं। सवाल यह उठता है कि शनिवार को इतना जबरदस्त ट्रेन हादसा हुआ, इसके बावजूद रेलवे विभाग ट्रैक की सुरक्षा को लेकर सबक नहीं ले सका है, जबकि ट्रेन हादसा भी ट्रैक कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ था। उधर, देवबंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियों में लगे पेंड्रोल क्लिप दर्जनभर जगहों से निकले मिले। लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। बृहस्पतिवार को रेल पटरियों से पेंड्रोल क्लिप निकले होने की सूचना मिलते ही मीडिया का रेलवे स्टेशन पर जमावड़ा लग गया। देखने में आया कि प्लेटफार्म नंबर एक की रेल पटरियों में दर्जनभर स्थानों से पेंड्रोल क्लिप गायब हैं। जबकि दर्जनभर से अधिक रेल गाड़ियां इस पटरी से होकर गुजर चुकी है, लेकिन निकले पड़े पेंड्रोल  क्लिप की कोई सुध लेने वाला नहीं है।

धीमी गति से अब भी गुजर रही हैं ट्रेनें

Khatauli in Lodging on track Golden Temple Express, scream
हुआ था रेल हादसा

आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा समेत इंजीनियरों ने बताया कि नए ट्रैक के मजबूत होने पर अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जब तक ट्रैक पूरी तरह से मजबूत नहीं होगा, ट्रैक कर्मचारी शिफ्टवार काम करते रहेंगे। बृहस्पतिवार को पांचवें दिन नए ट्रैक से इंजीनियरों समेत सभी ट्रैक कर्मचारियों को हटा लिया गया और नए ट्रैक को   फ्री कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को भी इस ट्रक से सभी ट्रेनें धीमी गति से निकाली गईं। उधर, क्षतिग्रस्त बोगियों से सामान चोरी न हो जाए, इसलिए जीआरपी के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed