{"_id":"60c9117f8ebc3e2cd0690555","slug":"khalid-murder-case-two-accused-arrested-sardana-news-mrt5429246161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिद हत्याकांड : पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, 17 की तलाश में दबिश जारी, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिद हत्याकांड : पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, 17 की तलाश में दबिश जारी, ये था मामला
Wed, 16 Jun 2021 09:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:56 AM IST
सार
खालिद हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में 17 आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
खालिद हत्याकांड: सरधना पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव निवासी खालिद के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने बपारसी-मुल्हैड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया है। अभी नामजद 17 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीती 10 जून को चुनावी रंजिश में हुए संघर्ष में खालिद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि खूनी संघर्ष वर्तमान प्रधान कुलदीप पक्ष से नफीस व दूसरे पक्ष के साजिद से हुआ था। मामले में नफीस पुत्र इंसाद ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें वर्तमान प्रधान कुलदीप, साजिद, आसिफ तैमूर पुत्र जब्बार, कामिल पुत्र जब्बार, गफ्फार पुत्र फीजू, सन्नवर पुत्र गफ्फार, राशिद पुत्र शौकीन, मुर्सलीम पुत्र मेहरबान, कुलदीप शर्मा पुत्र राजकुमार, प्रमोद व बिन्नू पुत्र स्व. टीका, राजेश पुत्र राजबल, अमित पुत्र राजकुमार, विनोद पुत्र राजकुमार, अर्जुन पुत्र किशोर बागडी, नरेंद्र पुत्र जगमाल, पिंटू पुत्र दिनेश, बिट्टू पुत्र ओमबीर को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में साजिद पुत्र यामीन और गफ्फार पुत्र फीजू को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया।
विज्ञापन
साजिद ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया है। इस ओर से साजिद की तहरीर पर नफीस पुत्र इंशाद, शुएब पुत्र अलीशेर, आसिफ पुत्र अलीशेर, जाहिद पुत्र खालिद, नासिर पुत्र जाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि तहरीर पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन