फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khaatu shyaam keertan

Meerut News: लो आ गया खाटू वाला श्याम हमारा...

Tue, 06 Oct 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
khaatu shyaam keertan
एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में गूंजे बाबा के भजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एकादशी के पावन पर्व पर दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर गांधी आश्रम चौराहा जादूगर बाग में श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें खाटू श्याम के भजनों पर भक्त जमकर थिरके।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अनिल कुमार गोयल ने ज्योति जलाकर किया। भजन गायक रोहित कंसल ने हारे के सहारे आजा और लो आ गया खाटू वाला भजनों के माध्यम से बाबा का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंडित कार्तिक शर्मा ने पितृ पक्ष एवं तर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए थारी जय हो पितर महाराज भजन प्रस्तुत किया। नेहा गुप्ता ने कलयुग का राजा खाटू नरेश भजन सुनाया। वहीं करिश्मा शर्मा और कीर्ति शर्मा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर खाटू नरेश की जय-जयकार से गूंजता रहा। कार्यक्रम में पंडित सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, मधुमेह शर्मा, रतनलाल, अंकित बंसल, नवीन गुप्ता, सुमित, दीपक भिवानिया, अमित और अमित अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed