फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keyman murder case: Villagers and family members create ruckus at post-mortem house

की-मैन हत्याकांड : पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों और परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 06 Jan 2026 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Keyman murder case: Villagers and family members create ruckus at post-mortem house
भावनपुर थाना के लू बक्सर निवासी रेलवे की मैन की हत्या के बाद शव पहुंचने पर लगी ग्रमीणो की भीड - फोटो : वीडियो
रेलवे की-मैन विवेक चौहान की रविवार रात की गई हत्या के मामले अभी तक पुलिस को आरोपियों का ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी से कोई रंजिश होने से इन्कार किया है। उसके बड़े भाई रोहित ने मुंडाली थाने पर अज्ञात आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग के लिए सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। मोबाइल फोन पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने परिजनाें को जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के लू-बक्सर गांव निवासी रेलवे विभाग में की-मैन के पद पर कार्यरत विवेक चौहान की रविवार रात लगभग आठ बजे बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। विवेक खरखौदा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। रोजाना की भांति रविवार शाम को भी वो बाइक द्वारा अपनी ड्यूटी खरखौदा जा रहे थे। मुंडाली थाना क्षेत्र में अजराड़ा चौराहे के पास बदमाशों ने विवेक चौहान के सीने पर चाकू से हमला किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल विवेक को मेरठ मेडिकल भिजवाया, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वारदात के खुलासे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। स्थिति को बिगड़ता देख एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने फोन पर बात कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

------
शव गांव पहुंचने पर पहुंची तीन थानों की पुलिस
सोमवार शाम को जब विवेक चौहान का शव गांव लू-बक्सर पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। शव के गांव पहुंचने के दौरान किठौर, मुंडाली और भावनपुर थानों की पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान गांव लू-बक्सर के साथ मानपुर और जई गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। घर पर विवेक का शव आने पर पत्नी काव्या, बहन गुंजन, भाई रोहित और विकास सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर बुरा हाल था। बाद में परिजनों ने गढ़ मुक्तेश्वर ले जाकर शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर पड़ताल करती रही पुलिस
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग लगाने के लिए रातभर मोबाइल पर हुई बातचीत खंगाली। मृतक विवेक चौहान की गांव के एक युवक के साथ गहरी दोस्ती थी। पुलिस ने गांव पहुंच कर रात में ही इस युवक से भी पूछताछ की है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने मृतक की पत्नी काव्या से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस लगातार काम कर रही है। एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में चार टीम लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed